Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति से पहले इन राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, बुध उदय से होगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 01:30 PM (IST)

    Makar Sankranti 2023 Budh Uday 15 जनवरी के दिन मकर संक्रांति मर्व मनाया जाएगा। लेकिन इससे पहले महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन होगा जिससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन 3 राशियों को बुध उदय से मिलेगा आर्थिक लाभ।

    Hero Image
    Makar Sankranti 2023, Budh Uday: मकर संक्रांति से पहले बुध उदय से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Makar Sankranti 2023, Budh Uday: हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य देव की विधिवत पूजा का विधान है। पंचांग के अनुसार यह पर्व 15 जनवरी 2023 को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। लेकिन इस पर्व से ठीक दो दिन पहले यानि 13 जनवरी के दिन बुध ग्रह धनु राशि उदय होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध उदय का प्रभाव् सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में सर्वाधिक लाभ मिलेगा और उन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों का धर्म-कर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और उन्हें माता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस अवधि में किसी विशेष मित्र के आने के भी संकेत मिल रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में स्थान परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही वह इस अवधि में अपने परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों को बुध उदय से लाभ मिलेगा और इस अवधि में उनके घर-परिवार में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। इस दौरान माता का पूर्ण सानिध्य मिलेगा, जिसके कारण कर्क राशि के जातक उन्नति करेंगे। धन लाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को बुध उदय की अवधि में लाभ मिलेगा। इसके साथ उन्हें अपने भाइयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी परिवर्तन के कारण स्थान परिवर्तन के भी संकेत मिल रहे हैं। इस अवधि में माता का पूर्ण सानिध्य प्राप्त होगा और कारोबार के बनाई गई योजना फलीभूत होंगे।

    तुला राशि

    बुध उदय की अवधि में तुला राशि के जातकों को आत्मविश्वास में वृद्धि दिखाई देगी और अध्ययन में भी मन एकाग्र होगा। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे इसके संकेत मिल रहे हैं। साथ तुला राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में सुख और आनंद होगा।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner