Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन दो राशियों के लोग होते हैं सबसे ज्यादा अमीर, पूरी दुनिया पर कर सकते हैं राज

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 04:20 PM (IST)

    फोर्ब्स की अरबपतियों की 2022 की सूची में 268 अरबपतियों में से 32 ऐसे अरबपति है जिनकी राशियां तुला राशि है। जानिए किस राशि के लोग होते हैं सबसे ज्यादा अमीर। क्यों इन राशियों में आपका नाम है शामिल।

    Hero Image
    इन दो राशियों के लोग होते हैं सबसे ज्यादा अमीर, पूरी दुनिया पर कर सकते हैं राज

    नई दिल्ली: भारत एक ऐसा देश है जहां पर रहने वाले लोग ग्रह, नक्षत्र, तारे, हस्त रेखा आदि को काफी मानते हैं। इसी के आधार पर अपने भविष्य के बारे में काफी कुछ जान लेते हैं और जीवन में आने वाले संकटों को काफी हद तक कम लेते हैं। भारत ही नहीं दुनिया के कई ऐसे देश है जहां पर रहने वाले लोगों की जन्मतिथि उनके वर्तमान, भविष्य में काफी गहरा प्रभाव डालती है। आज भी कई लोग ऐसे है जो अपने दिन की शुरुआत राशिफल पढ़ने के बाद ही शुरू करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के साथ-साथ 12 राशियों का असर व्यक्ति के जीवन पर सबसे अधिक होता है। इन ग्रहों की स्थिति के हिसाब से हर राशि के जातकों को तरक्की, धन लाभ आदि मिलता है। लेकिन हाल में एक ऐसा सर्वे सामने आया है जिसे  देखकर हर कोई चौक गया है। जी हां, इस सर्वे में इस बात का खुलासा किया गया है कि दुनिया के अधिकांश बड़े अरबपति एक ही राशि से संबंधित है।

    फोर्ब्स की अरबपतियों की 2022 की सूची में 268 अरबपतियों में से, '32'  ऐसे अरबपति है जिनकी राशियां तुला राशि है। टैरो राशिफल के अनुसार, 22 सितंबर से लेकर 23 अक्टूबर तक जन्मे लोगों की राशि तुला होती है।

    तुला के बाद नंबर मीन राशि का आता है। इस लिस्ट में मीन राशि के 29 अरबपति शामिल है, ऐसे में मीन राशि अरबपतियों के बीच 'दूसरी सबसे आम राशि' बन गई। मीन कुल सूची का 11% बना। जबकि तुला राशि 12 प्रतिशत है।

    वहीं तीसरी राशि की बात करें, तो मकर राशि है। मकर राशि सबसे कम सफल राशि बनी है, जिसमें केवल 5.5% अरबपति शामिल थे।  बता दें कि मकर राशि अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस की स्टार साइन है।

    जानिए किस राशि की है कितनी हिस्सेदारी

    फोर्ब्स लिस्ट में शामिल अरबपतियों की राशि के हिसाब से  प्रतिशत दिए गए हैं। बता दें कि  तुला 12, मीन 11, सिंह 9, मेष 8, कन्या 8, मिथुन 8, कुंभ 7.5, कर्क 7.5, धनु 7.5, वृश्चिक 6, मकर 5.5 प्रतिशत में है।

    शीर्ष 10 अरबपति के साथ उनकी राशि और संपत्ति

    1. मीन राशि- बर्नार्ड अर्नो - 214.9 अरब डॉलर
    2. कर्क राशि- एलन मस्क-  198.2 अरब डालर
    3. मकर राशि- जेफ बेजोस- 120.4 अरब डालर
    4. सिंह राशि - लैरी एलिशन- 112.3 अरब डालर
    5. कन्या राशि- वारेन बफे- 107.3 अरब डालर
    6. वृश्चिक राशि- बिल गेट्स -107.0 अरब डालर
    7. कुंभ राशि- कार्लोस स्लिम हेलू-  90.7 अरब डालर
    8. मेष राशि- मुकेश अंबानी - 86.0 अरब डालर
    9. मेष राशि- स्टीव बाल्मर-  83.0 अरब डालर
    10. मेष राशि- लैरी पेज- 82.0 अरब डालर 

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।