Mahavir Jayanti 2022: महावीर जयंती पर अपनों को इस तरह दें शुभकामनाएं
Mahavir Jayanti 2022 जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज देशभर में मनाई जा रही हैं। आज के दिन आप भी सत्य और अहिंसा के पथ में चलने का वचन लें। इसके साथ ही इन संदेशों के माध्यम से महावीर जयंती की अपनों को भी बधाई दें।

नई दिल्ली, Mahavir Jayanti 2022 Wishes: महावीर जयंती जैन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। बता दें कि भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। 30 साल की उम्र में उन्होंने भौतिक सुख को त्याग कर 12 साल कठोर तप किया और स्वयं की इंद्रियों पर विजय प्राप्त की। इसके साथ ही वह जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर बनें। उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा के पथ में चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पंचशील सिद्धांत दिए। इस दिन जैन धर्म के लोग भगवान महावीर को सोने और चांदी के कलश से जलाभिषेक करते हैं। इसके साथ ही जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर की मूर्ति पालकी में रखकर शोभा यात्रा भी निकालते हैं।
महावीर जयंती के पावन पर्व में आप भी इन संदेशों और तस्वीरों के माध्यम से अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को शुभकामनाएं भेद सकते हैं।
पवित्र वचन आपको कभी न खत्म होने वाले सुख का मार्ग दिखाएं।
महावीर जयंती के इस पावन अवसर पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
खुद से लड़ो, बाहरी दुश्मनों से क्यों लड़ो?
जो स्वयं के द्वारा स्वयं को जीत लेता है, उसे सुख की प्राप्ति होती है।
यहीं सिखाया महावीर ने
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
हमेशा सत्य की राह में चलते रहें
भगवान महावीर स्वयं आपका मार्गदर्शन करेंगे।
महावीर जयंती 2022 की बधाई
महावीर है जिनका नाम
अहिंसा है उनका नारा
त्रिशला नंदन को
बार-बार है प्रणाम हमारा
महावीर जयंती की शुभकामनाएं
धर्म में दिखावा नहीं होना चाहिए
क्योंकि दिखावे से सदा दुख होता है
ये अनमोल विचार थे भगवान महावीर के
महावीर जयंती के इस पावन पर्व में
आप और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं
Pic Credit- instagram/singer_kapil_/choicegroupofcompanies/eastindiatechnologies
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।