Mahatara Jayanti 2024 Date: अप्रैल में इस दिन मनाई जाएगी महातारा जयंती, अभी नोट करें शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महातारा जयंती मनाई जाती है। मां महातारा को नील सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार मां को मोक्ष और ज्ञान देने वाली माता माना गया है। चलिए जानते हैं अप्रैल में किस दिन महातारा जयंती मनाई जाएगी। साथ ही जानेंगे शुभ मुहूर्त के बारे में।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahatara Jayanti 2024 Date: पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महातारा जयंती मनाई जाती है। इसी तिथि पर चैत्र नवरात्र की अष्टमी का भी पर्व है। नवमी तिथि पर मां महातारा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक शास्त्र की मानें तो दस महाविद्याओं में से द्वितीय महाविद्या महातारा हैं। मां महातारा शक्ति का उग्र रूप हैं। मां महातारा को नील सरस्वती के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, मां को मोक्ष और ज्ञान देने वाली माता माना गया है। चलिए जानते हैं अप्रैल में किस दिन महातारा जयंती मनाई जाएगी। साथ ही जानेंगे शुभ मुहूर्त के बारे में।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024 Day 8: चैत्र अष्टमी पर करें जगत जननी मां दुर्गा के 108 नामों का जप, मिलेगा मनचाहा वर
महातारा जयंती 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Mahatara Jayanti 2024 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर हुई है और इस तिथि का समापन 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में महातारा जयंती आज यानी 16 अप्रैल को मनाई जाएगी।
ऐसे हुई हुई मां महातारा की उत्पत्ति
सृष्टि की उत्पत्ति से पहले हर तरफ अंधकार था। तो उस दौरान अंधकार की देवी मां काली थी। तब अंधकार से एक प्रकाश की किरण की उत्पत्ति हुई थी, जिन्हें तारा के नाम से जाना गया। सभी की स्वामिनी मां महातारा मानी जाती हैं। मां महातारा की उत्पत्ति सृष्टि की उत्पत्ति के दौरान हुई। इसलिए उन्हें महातारा भी कहा जाता है।
मान्यता के अनुसार, मां महातारा को मोक्ष की प्राप्ति के लिए अधिक मददगार मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Ram Navami 2024: राम नवमी पर भगवान श्रीराम को लगाएं ये भोग, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'