विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, मनचाहे वरदान के लिए जरूर करें ये उपाय

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Fri, 03 Feb 2023 12:19 PM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2023 12:35 PM (IST)

MahaShivratri 2023 हिन्दू धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस वर्ष 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि ...और पढ़ें

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन उपायों से करें भगवान षिक को प्रसन्न।
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन उपायों से करें भगवान षिक को प्रसन्न।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | MahaShivratri 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त शिवरात्रि व्रत का पालन करते हैं और महादेव एवं माता पार्वती की उपासना पूर्ण भक्ति से करते हैं। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती विवाह के पवित्र सूत्र में बंधे थे। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व18 फरवरी 2023, शनिवार (MahaShivratri 2023 Date) के दिन मनाया जाएगा। बता दें कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष व्रत का अत्यंत दुर्लभ संयोग बन बन रहा है। साथ ही इस दिन सर्वाथ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस संयोग के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से भक्तों को भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन किन उपायों से प्रसन्न होंगे महादेव।

महाशिवरात्रि- शनि प्रदोष व्रत और सर्वार्थ सिद्धि योग उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें और जल में काला तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय' का निरंतर जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव अतिप्रसन्न होते हैं।

  • महाशिवरात्रि के दिन पूजा के समय भोलेनाथ को कुल 21 बेलपत्र एक-एक करके अर्पित करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें। इस उपाय का पालन करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और साथ ही शनि देव का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।

  • शिवरात्रि के दिन शाम 04 बजकर 12 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन इस शुभ योग में 13 बेलपत्र लें और उनपर शहद लगाएं। फिर 'ॐ नमः शिवाय' का उच्चारण करते हुए शिवजी को अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर हो जाता है।

  • पूजा पाठ से पहले स्नान करना आवश्यक माना जाता है। इसलिए शिवरात्रि के दिन महाशिवरात्रि की पूजा से पहले सर्वार्थ सिद्धि योग में स्नान-ध्यान करें। स्नान से पहले पानी बेलपत्र लाल-चंदन, दही, हल्दी और बेसन मिलाकर स्नान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।