Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharana Pratap Jayanti 2022: महाराणा प्रताप जयंती आज, वीर योद्धा के इन विचारों पर जरूर करें अमल

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jun 2022 10:37 AM (IST)

    Maharana Pratap Jayanti 2022 हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था। इस खास मौके पर वीर योद्धा के इन विचारों को करें मनन साथ ही दोस्तों करीबियों को भेजें ये संदेश

    Hero Image
    Maharana Pratap Jayanti 2022: महाराणा प्रताप के विचार

    नई दिल्ली, Maharana Pratap Jayanti 2022: अगर भारत के वीर सपूतों की बात जाती है, तो उनमें महाराणा प्रताप का नाम जरूर आता है। देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी माने के रूप में जाने जाने वाले महाराणा प्रताप का जन्म सोलहवीं शताब्दी में राजस्थान में हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 9 मई 1540 ई को कुंभलगढ़ में हुई थी। वहीं हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि को इस वीर सपूत का जन्म हुआ था। इस आधार पर आज भी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही है। महाराणा प्रताप ने उस समय मुगल साम्राज्य के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी जब दूसरों ने अकबर के वर्चस्व को स्वीकार कर लिया था, तो उस समय वह उनके सामने

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झूके नहीं थे। इसलिए आज उनकी याद में जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर आप उनके शानदार विचारों को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाएं। इसके साथ ही इन संदेशों के माध्यम से एक दूसरे को शुभकामनाएं दे सकते हैं।  

    महाराणा प्रताप के अनमोल विचार

    1- ये संसार कर्मवीरो की ही सुनता है। इसलिए अपने कर्म के मार्ग पर अडिग और प्रशस्त रहो।

    2- प्रत्येक मनुष्य का गौरव एवं आत्मसम्मान, उसकी सबसे बड़ी कमाई होती है। अतः सदा इनकी रक्षा करनी चाहिए।

    3- जो इंसान अपने और अपने प्रियजनों के अलावा अपने देश के बारे में भी सोचता है, वही इंसान देश का सच्चा नागरिक होता है।

    4- जो मनुष्य अपने कर्तव्य और इस सृष्टि के कल्याण के लिए सदैव प्रयत्नरत रहता है, उस मनुष्य को युग युगांतर तक स्मरण रखा जाता है।

    5- अन्याय, अधर्म आदि का विनाश करना संपूर्ण मानव जाति का कर्तव्य है।

    6- अपने अच्छे समय मे अपने कर्म से इतने विश्वास पात्र बना लो कि बुरा वक्त आने पर वो उसे भी अच्छा बना दे।

    7- अन्याय, अधर्म आदि का विनाश करना पूरे मानव जाति का कतर्व्य है।

    महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रियजनों को भेजें ये संदेश

    1. भारत माता के सच्चे सपूत महाराणा प्रताप सिंह को याद करते हुए जिन्होंने कभी घास से बनी रोटी खाने का विकल्प चुना लेकिन कभी भी अपना धर्म और अपना अभिमान अकबर को नहीं दिया। अपनी मातृभूमि के लिए आखिरी सांस तक बहादुरी से लड़ने वाले शख्स।...महाराणा प्रताप जयंती 2022 की शुभकामनाएं!
    2. मुझे उस देश में जन्म लेने पर गर्व महसूस होता है जो महाराणा प्रताप का भी है…. महाराणा प्रताप जयंती की बहुत बहुत बधाई। आइए आज उनमें से एक को मनाते हैं। महाराणा प्रताप जयंती 2022 की शुभकामनाएं!
    3. हर मां कि ये ख्वाहिश है कि एक प्रताप वो भी पैदा करे। क्योंकि देखृकर उनकी शक्ति को, हर दुश्मन उससे डरा था..महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं
    4. महाराणा प्रताप की वीरता पूर्ण कहानी से प्रेरणा लें, जिन्होंने कभी भी मुगलों के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया और अपने और अपने लोगों के लिए संघर्ष किया। महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
    5. अगर आपको महाराणा प्रताप की किंवदंतियों से कुछ सीखना चाहिए तो वह है स्वाभिमान और सदाचार। महाराणा प्रताप जयंती 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं!
    6. आइए हम महाराणा प्रताप सिंह की शक्ति और साहस से प्रेरणा लें और अपने देश के सम्मान के लिए हर समय संघर्ष करें। महाराणा प्रताप जयंती 2022 की शुभकामनाएं!

    Pic Credit- Twitter/premastrologer/ashwinsanghi