विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahalakshmi Vrat 2024: महालक्ष्मी व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, कृपा बनाए रखेंगी धन की देवी

Published: Wed, 18 Sep 2024 06:12 PM (IST)

महालक्ष्मी व्रत को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए एक उत्तम अवधि माना जाता है। ऐसे में यदि आप ...और पढ़ें

Mahalakshmi Vrat 2024 महालक्ष्मी व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान।
Mahalakshmi Vrat 2024 महालक्ष्मी व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान।

HighLights

  1. भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से शुरू होता है महालक्ष्मी व्रत।
  2. मां लक्ष्मी की आराधना के लिए उत्तम है यह अवधि।
  3. कुछ बातों का ध्यान रख बन सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा के पात्र।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत होती है, जिसका समापन आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर होती है। ऐसे में इस साल इस व्रत की शुरुआत बुधवार, 11 सितंबर से हो चुकी है, जिसका समापन मंगलवार, 24 सितंबर को होगा। इस दौरान यदि आप इन नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी का आपके घर में वास बना रहता है।

मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसलिए इस स्थान पर साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि मुख्य द्वार पर अंधेरा नहीं होना चाहिए। इसी के साथ मुख्य द्वार पर गंगाजल का छिड़काव शुभ-लाभ और स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं और लक्ष्मी जी के निमित्त घी का दीपक भी जरूर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी के आगमन का मार्ग प्रशस्त होता है।

जरूर करें ये काम

तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पूजनीय माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा पाया जाती है, वहां मां लक्ष्मी का सदैव वास बना रहता है। इसलिए अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए और नियमित रूप से इसकी पूजा अर्चना व देखभाल करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Mahalaxmi Vrat 2024: कंगाली और धन संकट होगा दूर, महालक्ष्मी व्रत के दौरान करें यह एक कार्य

घर में जरूर रखें ये चीजें

लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी व्रत के दौरान अपने घर में एक नारियल जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही पूजा के दौरान कुछ सफेद कौड़िया लेकर उन्हें हल्दी या केसर के घोल में भिगोकर रख लें। अब इसके सूख जाने के बाद एक लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से कभी कंगाली नहीं आती। इसी के साथ आप तिजोरी में कुबेर देव या गणेश जी की प्रतिमा भी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  Mahalakshmi Vrat 2024: आरती के बिना अधूरी है महालक्ष्मी व्रत की पूजा, प्रसन्न होंगी धन की देवी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।