Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: महाशिवरात्रि आज, पढ़ें 01 मार्च 2022 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Tue, 01 Mar 2022 10:45 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 01 मार्च 2022 और दिन मंगलवार है। आज चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा ऐसे में महाशिवरात्रि का महापर्व आज ही मनाया जाएगा।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: महाशिवरात्रि आज, पढ़ें 01 मार्च 2022 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 01 मार्च 2022 और दिन मंगलवार है। आज चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ होगा, ऐसे में महाशिवरात्रि का महापर्व आज ही मनाया जाएगा। लोग आज ही महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं। महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। आज भगवान शिव को पूजा में भांग, बेलपत्र, मदार, धतूरा, गाय का दूध, गंगा जल, शहद आदि अर्पित करें। शिव कृपा से आपकी सभी मनोकामनाओं पूरी होंगी और सभी कष्ट मिट जाएंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: मंगलवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

    आज का दिशाशूल: उत्तर।

    आज का राहुकाल: राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक

    पंचक: शाम 04:32 बजे से 5 मार्च को रात्रि के 02:29 बजे तक।

    विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल,

    शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 25 घंटे 01 मिनट तक,

    तत्पश्चात् अमावस्या धनिष्ठा नक्षत्र 27 घंटे 48 मिनट तक,

    तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र परिघ योग 11 घंटे 17 मिनट तक,

    तत्पश्चात् शिव योग मकर में चंद्रमा 16 घंटे 32 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

    आज का पर्व एवं त्योहार: महाशिवरात्रि व्रत।

    विशेष: महानिषीद काल रात्रि 11:43 बजे से रात्रि के 12:33 बजे तक।

    सूर्योदय का समय 01 मार्च 2022 : सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर।

    सूर्यास्त का समय 01 मार्च 2022 : शाम 06 बजकर 20 मिनट पर।

    आज का शुभ मुहूर्त 01 मार्च 2022 :

    अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

    निशिथ काल: मध्‍यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।

    गोधूलि बेला: शाम 06 बजकर 09 मिनट से 06 बजकर 33 मिनट तक।

    अमृत काल: शाम 06 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

    आज फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी है। आज महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप, शिव पुराण और शिव चालीसा का पाठ करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।