Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Purnima 2024 Daan: माघ पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान, सदैव धन से भरी रहेगी तिजोरी

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Tue, 20 Feb 2024 07:00 PM (IST)

    माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2024) के अवसर पर कुछ विशेष चीजों का दान करने से साधक को श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

    Hero Image
    Magh Purnima 2024 Daan: माघ पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान, सदैव धन से भरी रहेगी तिजोरी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Magh Purnima 2024 Daan: माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार माघ माह में पूर्णिमा 24 फरवरी को है। इस तिथि पर गंगा स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के अवसर पर कुछ विशेष चीजों का दान करने से साधक को श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान क्यों किया जाता है?

    इन चीजों का करें दान

    -सनातन धर्म में किसी विशेष तिथि पर दान करने का अधिक महत्व है। माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धा अनुसार गरीबों को गर्म कपड़ों और गुड़ का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन का लाभ मिलता है।

    -इसके अलावा इस दिन दक्षिणा का दान भी कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से दक्षिणा का फल इंसान को कई गुना होकर वापस मिलता है।

    -माघ पूर्णिमा के दिन पर सुबह भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद कन्याओं को खीर खिलाएं।

    -माघ पूर्णिमा के दिन गौ दान करना बेहद कल्याणकारी माना गया है।

    -इस अवसर पर काले तिल का दान करने का अधिक महत्व है। काले तिल को पानी में डालकर स्नान करें। इसके बाद पूजा-अर्चना करें और तिल का दान करें।

    माघ पूर्णिमा का दान का महत्व 

    माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के बाद कुछ विशेष चीजों का दान करना शुभ माना गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन विशेष चीजों का श्रद्धा अनुसार दान करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2024: माघी पूर्णिमा पर करें अपनी राशि अनुसार दान, दूर होगी हर समस्या

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'