Magh Month Festival List 2025: जल्द शुरू हो रहा है माघ का महीना, नोट करें व्रत-त्योहारों की लिस्ट
माघ माह (Magh Month 2025) में जीवन के पापों से छुटकारा पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इस माह में गंगा स्नान करने का अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस माह में श्रीहरि मां लक्ष्मी और सूर्य देव की पूजा करने से जातक को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस माह में कौन-से व्रत और पर्व मनाए जाएंगे।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Magh Month Festival List 2025: जल्द ही माघ माह की शुरुआत होने जा रही है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ कामों को करने से जातक को सभी पाप से छुटकारा मिलता है।
इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व मनाए जाते हैं, जैसे- बसंत पंचमी, षटतिला एकादशी, गुप्त नवरात्र शामिल है। इन सभी त्योहार का खास महत्व है। अब ऐसे में माघ माह की शुरुआत होने जा रही है, तो आइए जानते हैं माघ महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों के बारे में।
यह भी पढ़ें: Magh Month 2025: माघ महीने में इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, बस करने होंगे ये काम
कब से शुरू है माघ माह (Magh Month 2025 Start Date and end Date)
पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन से होती है। माघ माह का प्रारंभ 14 जनवरी से होगा। वहीं, इसका समापन अगले महीने यानी 12 फरवरी को होगा।
माघ माह 2025 के व्रत और पर्व की लिस्ट
- 14 जनवरी को मकर संक्रांति और पोंगल का पर्व मनाया जाएगा।
- 15 जनवरी को बिहू है।
- 17 जनवरी को सकट चौथ और लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है।
- 21 जनवरी को कालाष्टमी है।
- 25 जनवरी को षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi 2025) का व्रत किया जाएगा।
- 27 जनवरी को मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत है।
- 29 जनवरी को माघी अमावस्या और मौनी अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा।
- 30 जनवरी से माघ गुप्त नवरात्र शुरू होगी।
- 01 फरवरी को विनायक चतुर्थी व्रत किया जाएगा।
- 02 फरवरी को बसंत पंचमी है।
- 04 फरवरी को नर्मदा जयंती मनाई जाएगी।
- 08 फरवरी को शुक्ल पक्ष में जया एकादशी व्रत किया जाएगा।
- 09 फरवरी को शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत किया जाएगा।
- 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति और गुरु रविदास जयंती है।
माघ माह में करें ये उपाय
- माघ माह के हर शनिवार को काली उड़द और काले तिल दान में दें। माना जाता है कि इस उपाय करने से भगवान शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
- माघ माह में प्रतिदिन शिवलिंग का काले तिल और जल से अभिषेक करें। इस दौरान निम्न मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को रोग से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Magh month 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है माघ माह, यहां पढ़ें क्या करें और क्या न करें?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।