माघ मास शुरू, अब हो सकेंगे 6 महीने तक शुभ कार्य
माघ मास के प्रथम दिन सैकड़ों लोगों ने यमुना स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। पौष मास खत्म होते ही शुक्रवार 17 जनवरी से शुभ कार्य शुरू हो गये। ज्योतिषयों का कहना है कि आगामी छह महीने तक शुभ कार्य निर्बाध रूप से किये जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पौष माह में एक महीने तक शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। लेकिन बीते दिन पौष माह ख
वृंदावन। माघ मास के प्रथम दिन सैकड़ों लोगों ने यमुना स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। पौष मास खत्म होते ही शुक्रवार 17 जनवरी से शुभ कार्य शुरू हो गये। ज्योतिषयों का कहना है कि आगामी छह महीने तक शुभ कार्य निर्बाध रूप से किये जा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि पौष माह में एक महीने तक शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। लेकिन बीते दिन पौष माह खत्म होने के बाद शुक्रवार से माघ महीने की शुरुआत होते ही स्थानीय लोगों ने यमुना तट पर पहुंचकर स्नान कर पूजा अर्चना की। आचार्य रामगोपाल शास्त्री ने बताया कि माघ मास शुरू होने के बाद अब शादी और शुभ कार्य शुरू हो जायेंगे। शुभ कार्य आगामी 6 महीने तक किये जा सकते हैं। अब बाजारों में भी रौनक दिखाई देने लगेगी। शादी-बरातों वाले घर में तैयारियां शुरू होने लगीं हैं। जबकि गेस्ट हाउस और मैरिज होम में बुकिंग के लिये लोगों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। मितरधाम गेस्ट हाउस के संचालक विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि जिन परिवारों में शादी समारोह की तैयारी है उन लोगों ने बुकिंग करा ली है। इधर पत्थरपुरा, लोई बाजार और अटल्ला क्षेत्र के मशहूर बैंडबाजे वालों का कहना है कि आज कई लोगों ने उनके यहां बुकिंग कराई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।