Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रज में बने ब्रज सर्किट

    By Edited By:
    Updated: Tue, 03 Sep 2013 11:37 AM (IST)

    सांसद जयंत चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में ब्रज क्षेत्र में ब्रज सर्किट की योजना बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ब्रज में प्रतिवर्ष देश-विदेश से कृष्ण भक्तों एवं पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। ब्रज के प्रमुख स्थानों वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल तथा दाऊजी आदि लाखों लोगों के आस्था व विश्वास का केंद्र हैं, लेकिन इसके

    मथुरा। सांसद जयंत चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में ब्रज क्षेत्र में ब्रज सर्किट की योजना बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ब्रज में प्रतिवर्ष देश-विदेश से कृष्ण भक्तों एवं पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। ब्रज के प्रमुख स्थानों वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल तथा दाऊजी आदि लाखों लोगों के आस्था व विश्वास का केंद्र हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सुविधाएं नहीं मिलने के कारण भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांके बिहारी मंदिर में अव्यवस्थाओं के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां रासलीला, ब्रज चौरासी कोस की परिक्त्रमा का आयोजन होता ही रहता है, किंतु यदि लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं, तो और भी पर्यटकों का खिंचाव ब्रज की ओर होगा। सांसद ने कहा कि पर्यटन मंत्रलय ने धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना के तहत सूफी, सिख, जैन और बौद्ध सर्किटों के विकास की योजना बनाई है। उसी प्रकार से ब्रज क्षेत्र में भी बृज सर्किट को विकसित करने की योजना बनाई जाए।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर