Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maa lakshmi: इन 5 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, कभी नहीं होती पैसों की कमी

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 12:12 PM (IST)

    Maa Lakshmi ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के ऊपर किसी न किसी देवी-देवता की विशेष कृपा होती है। ऐसे ही पांच राशियां है जिनके ऊपर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। जानिए इन राशियों के बारे में

    Hero Image
    Maa lakshmi: इन 5 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, कभी नहीं होती पैसों की कमी

    नई दिल्ली, Maa Lakshmi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों के अलग-अलग ग्रह स्वामी होते हैं। हर एक ग्रह अलग-अलग स्वभाव के होते हैं। ऐसे ही 12 राशियों के ऊपर किसी न किसी देवी-देवता की विशेष कृपा होती है। इसी तरह 12 राशियों में से पांच राशियां ऐसी होती है जिनके ऊपर ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ समाज में मान-सम्मान मिलने के साथ पैसों की कमी नहीं होती है। जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किन राशियों पर रहती हैं मां लक्ष्मी की असीम कृपा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन राशियों पर मेहरबान है मां लक्ष्मी

    वृषभ राशि

    इस राशि के स्वामी शुक्र है। इस ग्रह को धन-संपदा, सुख-ऐश्वर्य, सौभाग्य, आकर्षण का का कारक माना जाता है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहती हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ धन लाभ होता है।

    कर्क राशि

    इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा को माता, मन और सुख स्थान का कारक माना जाता है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। आमतौर पर पूर्णिमा के दिन इन राशि के जातकों को विशेष फल मिलता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कभी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। बता दें कि इस राशि के स्वामी सूर्य ग्रह है।

    तुला राशि

    इस राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह को शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य आदि का कारक माना जाता है। इस राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातक अपनी मेहनत और जुनून से हर एक चीज को पाने की कोशिश करते हैं।

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'