Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी के आगमन से पहले मिलते हैं ये संकेत, दूर होती है आर्थिक तंगी

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 04:20 PM (IST)

    Maa Lakshmi देवी लक्ष्मी का स्वभाव चंचल माना गया है। जिस कारण वह एक जगह ज्यादा देर तक नहीं ठहरती। ऐसा माना जाता है कि जिस किसी पर भी माता लक्ष्मी की कृपा होती है उसे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में यदि आपको कुछ संकेत दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है कि जल्दी ही आपको माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है।

    Hero Image
    Maa Lakshmi मां लक्ष्मी के आगमन से पहले मिलते हैं ये संकेत।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Maa Lakshmi: सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को एक विशेष स्थान प्राप्त है। उन्हें धन की देवी कहकर संबोधित किया जाता है। लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा होने से जीवन में सुख, शांति, धन और समृद्धि बनी रहती है। ऐसा माना जाता है मां लक्ष्मी के आगमन से पहले कुछ संकेत मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं कि वह संकेत कौन-से हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब घर में दिखें ये जीव

    ऐसा माना गया है कि यदि सूर्यास्त के बाद आपको अपने घर में एक साथ तीन छिपकलियां दिखाई दें तो यह एक शुभ संकेत होता है। एक साथ तीन छिपकली दिखाई देने का अर्थ है कि आपके घर जल्द ही पर मां लक्ष्मी का आगमन होगा। जिस कारण आपको आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

    आकस्मिक धन लाभ का संकेत

    यदि आपके घर में कोई चिड़िया अपना घोंसला बनाती है तो यह भी मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है। आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए चिड़िया के घोंसले को कभी भी हटाना नहीं चाहिए।

    चींटियों के दिखने पर करें ये काम

    चींटियों का दिखना भी कई प्रकार के शुभ या अशुभ संकेत देता है। यदि आपको अपने घर में काले रंग की चीटियां दिखाई देती हैं तो यह एक शुभ संकेत है। ऐसे में चींटियों को शक्कर या आटा जरूर खिलाएं। वहीं काली चींटियों का झुंड में दिखना भी माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना गया है।

    सपने में इन चीजों का दिखना

    अगर आपको सपने में झाड़ू, छिपकली, सांप, उल्लू, शंख, गुलाब फूल, बांसुरी और घड़ा आदि जैसी चीजें दिखाई देती हैं तो इन सपनों को स्वप्न शास्त्र में बहुत ही शुभ बताया गया है। सपने में इन चीजों को देखने का अर्थ है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner