Move to Jagran APP

Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2019: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा चंद्र ग्रहण, क्या पड़ेगा प्रभाव

Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2019 चंद्र ग्रहण के कारण कुछ राशियों के लिए लाभप्रद स्थितियां रहेगी तो वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रहों के लिए चंद्र ग्रहण के परिणाम उलट होंगे।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 12:59 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 12:59 PM (IST)
Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2019: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा चंद्र ग्रहण, क्या पड़ेगा प्रभाव
Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2019: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा चंद्र ग्रहण, क्या पड़ेगा प्रभाव

Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2019: इस साल का चंद्र ग्रहण मंगलवार 16 जुलाई को है। यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत वर्ष में दिखाई देगा। ग्रह हमारे जीवन से जुड़े हुए हैं, इसलिए ये हमारी राशियों को भी प्रभावित करने वाले होते हैं। चंद्र ग्रहण के कारण कुछ राशियों के लिए लाभप्रद स्थितियां रहेगी, तो वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रहों के लिए चंद्र ग्रहण के परिणाम उलट होंगे।

loksabha election banner

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र बता रहे हैं कि यह चंद्र ग्रहण आपके लिए सुख-समृद्धिदायक होगा या नहीं।

चंद्र ग्रहण पर राशिफल

1. मेष राशि: चंद्र ग्रहण से आपकी राशि प्रभावित होगी, ऐसे में आपकी मान-प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है। आपके मान की हानि हो सकती है।

2. वृष राशि: इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा। उनको मृत्यु के समान कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

3. मिथुन राशि- चंद्र ग्रहण के कारण इस राशि के व्यक्ति को स्त्री पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। माता, पत्नी, बहन आदि से आपको पीड़ा मिल सकती है।

4. कर्क राशि: इस राशि के जातक के लिए चंद्र ग्रहण सुखद परिणाम देने वाला है। आपके सुख में वृद्धि होगी।

5. सिंह राशि: चंद्र ग्रहण की स्थिति में सिंह राशि के जातक कुछ चिंतित रह सकते हैं। उनको अपने रोजगार, नौकरी, आमदनी या फिर विवाह आदि की चिंता हो सकती है।

6. कन्या राशि: इस राशि के व्यक्ति के लिए यह चंद्र ग्रहण कष्टकारक हो सकता है। आपको कोई दुख हो सकता है।

7. तुला राशि: इस राशि के लिए चंद्र ग्रहण लाभदायक होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, धन—संपत्ति में वृद्धि होगी।

8. वृश्चिक राशि: चंद्र ग्रहण के कारण आपको कुछ क्षति हो सकती है, ऐसे में आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

9. धनु राशि: आपके लिए चंद्र ग्रहण शुभफलदायक नहीं है। आपको किसी अपने व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आप थोड़ा सतर्क रहें।

10. मकर राशि: चंद्र ग्रहण आपके लिए कष्टदायी होगा। आपको किसी वस्तु आदि की हानि हो सकती है।

Lunar Eclipse 2019: मंगलवार को लग रहा है Chandra Grahan, जानें सूतक और ग्रहण काल

Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2019: चंद्र ग्रहण के समय क्या करें और क्या न करें

11. कुम्भ राशि: इस राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण फलदायक है। आपको व्यापार, नौकरी आदि में लाभ हो सकता है।

12 मीन राशि: चंद्र ग्रहण आपके लिए भी खुशियां लेकर आ रहा है। आपके सुख और भौतिक वस्तुओं में वृद्धि का योग है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.