Lucky Animals: घर में इन 3 जानवरों का आना है शुभ, दूर होती है गरीबी, खुलते हैं धन के रास्ते
कई लोग घरों में पालतू जानवर पालते हैं। लेकिन हिंदू धर्म में कुछ ऐसे जानवरों के बारे में बताया गया है जिनके घर में आने से सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का भी वास होता है।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Lucky Animals: हिंदू धर्म का प्रकृति और जीव-जंतुओं से बहुत गहरा नाता रहा है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। साथ ही हिंदू धर्म में कुछ ऐसे जीवों का जिक्र भी किया गया है जिनका घर में आना शुभ माना गया है। आइए जानते हैं वह जीव कौन-से हैं।
कौन-सा पक्षी होता है शुभ
कई लोग शौकिया तौर पर तोता पालते हैं। तोते का संबंध भगवान कुबेर से माना गया है। ऐसे में तोते का घर पर आना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके लिए धन के रास्ते भी खुल जाते हैं। साथ ही तोते को कामदेव का वाहन भी माना गया है। इसलिए भी तोते को शुभ माना गया है। तोते का संबंध बुध ग्रह से भी माना जाता है। और हिंदू मान्यताओं के अनुसार, बुध को वैभव का प्रतीक है।
कछुआ है किसका प्रतीक
आपने कई लोगों को घर में कछुए की मूर्ति भी रखते हुए देखा होगा। हिंदू धर्म में कछुए को दशावतारों में से एक माना गया है। जो लक्ष्मी माता का प्रतिनिधित्व करता है। कछुए को भी घर में लाना शुभ माना गया है। इसके घर में आने से सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही आपके बिगड़े कार्य बनने लगते हैं। वास्तु में भी कछुए को गुडलक का चिह्न माना जाता है।
चींटियों का आना क्या देता है संकेत
आपने अक्सर ही घर के आसपास काली चींटियों का झुंड देखा होगा। काली चींटी का संबंध शनि देव से माना गया है। जिस घर में चींटियां एक समूह के रूप में आती हैं, उस घर में सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं अगर घर में चीटियां अंडा मुंह में लेकर आ रही हैं तो इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाती है। यह इस बात का प्रतीक है कि घर में धन आगमन होता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।