Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोना-चांदी खो जाए तो होता है अपशकुन, जानें क्या होता है कुर्सी-मेज अचानक टूटने का मतलब

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 07 Dec 2020 08:25 AM (IST)

    हम सभी ने अपनी दादी-नानी से कई शकुन और अपशकुन की बातें सुनी होंगी जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार यह सच भी हो जातेक हैं। कई लोग यह मानते हैं कि इन सभी बातों पर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी हैं।

    Hero Image
    सोना-चांदी खो जाए तो होता है अपशकुन, जानें क्या होता है कुर्सी-मेज अचानक टूटने का मतलब

    हम सभी ने अपनी दादी-नानी से कई शकुन और अपशकुन की बातें सुनी होंगी जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार यह सच भी हो जातेक हैं। कई लोग यह मानते हैं कि इन सभी बातों पर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी हैं। हालांकि, यह सब लोक मान्यताएं ही हैं। लेकिन आपको यह बताना किसी अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है। यह हम केवल जानकारी मात्र ही बता रहे हैं। हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें कई बार ऐसी चीजें बताते हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह के संकेत देती हैं। यहां हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें शकुन-अपशकुन संकेत:

    1. अगर व्यक्ति को घर में चूहा, पतंगा, चींटी, मधुमक्खी, दीमक और छोटे कीड़े दिखाई दें तो यह अमंगल का संकेत होता है।

    2. अगर व्यक्ति के पास से सोना-चांदी या हीरे-मोती से जड़े आभूषण खो जाएं तो यह अशुभ संकेत होता है।

    3. अगर ढोल बजने पर पेड़ों की आवाज या सरसराहट सुनाई दे तो यह अपशकुन होता है।

    4. घर में रखे बिस्तर, आसन या कुर्सी-मेज का अचानक से टूट जाना अपशुकन या अमंगल होता है।

    5. ऐसा कहा जाता है कि अगर शरीर पर सोना या मणि से जड़ा हुआ सोना पहना जाए तो यह अकाल मृत्यु से छुटकारा दिलाता है।

    6. किसी वस्तु का टूटना वो भी विषम तिथियों पर अशुभ माना जाता है।

    7. अगर दिन में किसी ऐसी नारी को देखा जाए जो आभूषणों से अलंकृत है तो यह शुभ होता है। वहीं, यही दर्शन सपने में हो तो अमंगलकारी होता है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '