Lord Shiva: भगवान शिव और माता पार्वती के इन नामों पर रखें अपने बच्चों के नाम, मिलेगा लाभ
Lord Shiva सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माना गया है। ऐसे में अगर आप अपने नवजात शिशुओं के लिए अच्छे और यूनिक नाम ढूंढ रहें हैं तो आप भगवान शिव और माता पार्वती के इन नामों पर अपने बच्चों के नाम रख सकते हैं। नाम का बच्चों के स्वभाव पर भी असर पड़ता है।

नई दिल्ली, अध्यात्म। Lord Shiva: सनातन धर्म में भगवान शिव को महादेव की उपाधि प्राप्त है। क्योंकि वह देवों के भी देव हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि वह स्वभाव से भी बहुत भोले हैं इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। इसी प्रकार भगवान शिव की अर्धांगिनी माता पार्वती के भी अपर्णा, चित्रा, वैष्णवी जैसे कई नाम हैं जिनका अपना महत्व है। ये नाम आपके बच्चों के लिए बहुत ही शुभ साबित होंगे।
इन नामों का अर्थ है साहसी
अभय भगवान शिव के कई नामों में से एक है। इसका अर्थ होता है निडर व साहसी। आप भगवान शिव का अन्य नाम रुद्र का भी चयन अपने बेटे के लिए कर सकते हैं। रुद्र का अर्थ होता है साहसी।
शुभ हैं भगवान शिव के ये नाम
अभिराम का अर्थ है सबसे सुंदर। भगवान शिव के रूप को हर तरह से सुंदर पाया गया है। इसलिए उन्हें अभिराम कहा जाता है। वहीं आप अपने बच्चे के लिए भगवान शिव का प्रणव नाम भी चुन सकते हैं। इसका अर्थ होता है उपाधि पाने वाला। साथ ही यह नाम काफी मॉर्डन भी है।
माता पार्वती के नाम
आप अपनी बेटी के लिए माता पार्वती का एक अन्य नाम आर्या चुन सकते हैं। वैष्णवी नाम भी माता पार्वती का ही है। इसका अर्थ होता है सुंदर रूपों की देवी।
जानें मातंगी का अर्थ
मातंगी नाम माता दुर्गा का है। आप अपनी बेटी के लिए यह नाम भी चुन सकते हैं। यह नाम सुनने में जितना यूनिक है उतना शुभ भी है। माता पार्वती के चित्रा नाम का मतलब होता है चित्र, एक नक्षत्र, बहुत खूब, शानदार, उत्कृष्ट, सांसारिक भ्रम, आकर्षक और स्वर्ग। यह नाम आपकी बेटी के लिए शुभ साबित होगा।
माता पार्वती के यूनिक नाम
माता पार्वती का अपर्णा नाम प्रचलन में है। ऐसे में आप अपनी लाडली के लिए यह चुन सकते हैं। वहीं आद्या नाम भी काफी यूनिक है। इसका अर्थ होता है प्रथम शक्ति या आभूषण। यह माता दुर्गा का नाम हैं जो पार्वती का ही रूप हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।