Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lord Shiv Mantra: बड़ी-बड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा ये छोटा-सा मंत्र, जान लें सही तरीका

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 06:53 PM (IST)

    Om Mantra Ke Labh सनातन धर्म में भगवान शिव को महादेव भोलेनाथ शिव शंकर आदि कई नामों से जाना जाता है। हिंदू धर्म में माना गया है कि भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से व्यक्ति को जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही ओम मंत्र के जाप से व्यक्ति को बड़े-बड़े लाभ देखने को मिलते हैं।

    Hero Image
    Om Mantra Ke Labh बड़ी-बड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा ये छोटा-सा मंत्र।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Om Chanting Benefits: हिंदू धर्म में मंत्र जाप का विशेष महत्व बताया गया है। मंत्र जाप से व्यक्ति को न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि कई शारीरिक लाभ भी मिल सकते हैं। इसी तरह ओम मंत्र के जाप से भी व्यक्ति को अपने जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। यह एक बहुत ही सरल, लेकिन प्रभावशाली मंत्र है। आइए जानते हैं कि रोजाना ओम मंत्र का जाप करने से व्यक्ति  क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं, साथ ही जानिए इसका सही तरीका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूर होती है ये समस्या

    सनातन धर्म में ओम मंत्र को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन इसके वैज्ञानिक पहलू को देखा जाए तो, ओम मंत्र के जाप से शरीर में एक कंपन पैदा होता है, जो शारीरिक दृष्टि से बेहद लाभकारी है। यह मंत्र एक तरह से दिमागी कसरत का ही काम करता है। यदि कोई व्यक्ति तनाव की स्थिति से गुजर रहा है, तो ऐसे में ओम मंत्र के जाप से लाभ देखने को मिल सकता है।

    मिलते हैं कई लाभ

    ‘ॐ’ एक प्राचीन और पवित्र मंत्र है जिसका उपयोग अधिकतर ध्यान, प्राणायाम और योग के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ओम मंत्र के जाप से साधक पर महादेव की विशेष कृपा बनी रहती है। जो व्यक्ति रोजाना इस मंत्र का जाप करता है, उसके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    जाप का सही तरीका

    मंत्र का जाप करने से पहले अपनी आंखें बंद कर लें और सीधी मुद्रा में बैठ जाएं। फिर धीरे-धीरे लंबी सांस लें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए  "ऊँ" ध्वनि बनाना शुरू करें। थोड़ी देर तक ये ध्वनि निकालने के बाद अपने होठों को आपस में मिलाएं और "मम्मम" की ध्वनि निकालें। अपने सामर्थ्य अनुसार, इस ध्वनि को खींच सकते हैं।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'