Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lord Shani Dev Bhog: भगवान शनि देव को इन चीजों का लगाएं भोग, पूजा होगी सफल

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 03 Feb 2024 09:37 AM (IST)

    Lord Shani Dev Bhog ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी बताए गए है जिनको करने से साधक को शुभ परिणाम मिलते हैं। माना जाता है कि शनिवार के दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर विशेष चीजों का भोग लगाने से भगवान शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और इंसान के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    Hero Image
    Lord Shani Bhog: भगवान शनि देव को इन चीजों का लगाएं भोग, प्राप्त होगी कृपा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lord Shani Dev Bhog: भगवान शनिदेव को न्याय के देवता और कर्म के फलदाता कहा जाता है। क्योंकि भगवान शनि देव इंसान के कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं और बुरे कर्म होने पर उन्हें दंडित करते हैं। माना जाता है कि अगर भगवान शनि देव इंसान से रुष्ट हो जाए तो जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामन करना पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं, जिनको करने से साधक को शुभ परिणाम मिलते हैं। माना जाता है कि शनिवार के दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर विशेष चीजों का भोग लगाने से भगवान शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है, तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भगवान शनि देव को किन चीजों का भोग लगाना लाभकारी होता है।

    यह भी पढ़ें: Shani Puja: भगवान शनि देव की पूजा में इन मंत्रों का करें जाप, जीवन में मिलेंगे शुभ परिणाम

    भगवान शनि देव के भोग

    भगवान शनि देव के भोग में खिचड़ी, तिल और गुड़ को शामिल करना उत्तम होता है। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं और साधक को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद इन चीजों का भोग अवश्य लगाएं।

    सभी तरह की पूजा-पाठ में भगवान को मीठी चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान शनि देव को गुलाबजामुन का भोग लगाना उत्तम माना जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से शनि देव का कोप कम होता है।

    भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    अर्थ- हे ईश्वर मेरे पास जो भी है वो आपका ही दिया हुआ है। आपका दिया हुआ मैं

    आपको अर्पित करता हूं। कृपा कर इसे ग्रहण करे और मुझ पर कृपा करें।

    यह भी पढ़ें: Shani Dev Puja: शनिवार के दिन करें भगवान शनि के 108 नामों का जाप, कुंडली से खत्म होगा अशुभ ग्रहों का प्रभाव

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'