Move to Jagran APP

छिपकली का शरीर पर गिरना भी देता है शुभ या अशुभ संकेत, जानिए

Lizard Falling On Body Parts Sign शकुन शास्त्र के अनुसार शरीर में छिपकली का गिरना भी शुभ या फिर अशुभ संकेत हो सकता है। जिनके बारे में व्यक्ति पहले से ही जानकर खुद को सतर्क कर सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 01 Dec 2022 11:27 AM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 11:27 AM (IST)
छिपकली का शरीर पर गिरना भी देता है शुभ या अशुभ संकेत, जानिए
छिपकली का शरीर पर गिरना भी देता है शुभ या अशुभ संकेत, जानिए

नई दिल्ली, Lizard Falling On Body Parts Sign: अधिकतर घरों में छिपकली कहीं न कहीं मौजूद होती है। उनकी बनावट इस तरह होती है कि उसे देखकर अधिकतर लोग डर जाते हैं। कई बार तो यह अचानक से गिर भी जाती है। कई लोगों का मानना है कि शरीर में छिपकली का गिरना आमतौर पर अशुभ होता है इसलिए जब गिरे तो तुरंत ही स्नान कर लेना चाहिए, जिससे उसके दुष्प्रभावों को कम किया जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर शकुन शास्त्र के अनुसार, शरीर में छिपकली गिरना का अच्‍छे या बुरा दोनों तरह के फल हो सकते हैं, जो भविष्य में हो सकते हैं। शकुन शास्त्र में शरीर के हर अंग पर छिपकली गिरने के अलग-अलग शुभ और अशुभ फलों के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि छिपकली गिरने का क्या है सही अर्थ।

loksabha election banner

शरीर में छिपकली गिरने का अर्थ

छिपकली शरीर के बाएं ओर गिरना

शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर छिपकली आपके ऊपर से होते हुए शरीर के बाएं ओर गिरती है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा होने से शत्रु के ऊपर विजय प्राप्त होती है।

नाभि, होंठ में गिरना

शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर छिपकली किसी व्यक्ति के माथे, निचले होंठ, नाभि, घुटने या फिर पैर के बीच के भाग पर गिरती है, तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि इससे धन लाभ की प्राप्ति होती है।

आइब्रो पर गिरना

अगर किसी व्यक्ति के आइब्रो पर ऊपर से छिपकली गिर जाए, तो इसका मतलब होता है कि आपकी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

गर्दन पर गिरना

अगर किसी व्यक्ति की गर्दन पर छिपकली गिरती है, तो इसका मतलब है कि मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने वाली है।

इस दिशा से छिपकली की आए आवाज

शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को पूर्व, उत्तर या फिर ईशान कोण से छिपकली की आवाज सुनाई दें, तो यह शुभ संकेत होता है। मान्यता है कि यह संकेत पदोन्नति दिलाता है। जल्द ही नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

लड़ती हुई छिपकली

अगर आपको कहीं दो छिपकली आपस में लड़ती हुई दिख जाएं, तो जान लें कि जल्द ही कोई बुरी खबर मिल सकती है।

घर से निकलते ही दिखना

अगर घर से बाहर निकलते समय छिपकली दिख जाए, तो माना जाता है कि जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

Pic CREDIT- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.