Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lakshmi Puja: धन लाभ से पहले मिलते हैं ये संकेत, जानिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

    Updated: Thu, 15 May 2025 11:11 AM (IST)

    हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में दरिद्रता नहीं आती। ऐसे में यदि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न है तो आपको कुछ संकेत मिलने लगते हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

    Hero Image
    Lakshmi Puja कैसे प्राप्त करें लक्ष्मी जी की कृपा?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है, उसे कभी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में हम आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिनके द्वारा आप धन की देवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिलते हैं ये संकेत

    अगर किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई देती है, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत का अर्थ है कि आपको धन लाभ होने वाला है, या फिर आपकी आय में बढ़ोत्तरी होने वाली है। इसी के साथ अगर आपको सुबह के समय घर से निकलते समय कोई व्यक्ति झाड़ू लगाते हुए देखाई देता है, तो यह भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    शुभ सपने

    इसी के साथ कुछ सपने भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति की ओर इशारा करते हैं। सपने में सफेद रंग फूल, देवी-देवताओं या फिर बारिश होते देखना भी धन लाभ का संकेत माना गया है। इसका अर्थ है कि आपको मां लक्ष्मी की कृपा मिलने वाली है। 

    यह भी पढ़ें - Lakshmi Puja: पूजा के बाद नहीं मिल रही मां लक्ष्मी की कृपा, तो हो सकती हैं ये वजह

    जरूर करें ये काम

    रोजाना खासकर शुक्रवार की शाम को माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उसने समक्ष घी का दीपक जलाएं। इसी के साथ मां लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें और खीर का भोग लगाएं। इसके बाद  ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का जप करें।

    साथ ही आप पूजा में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करके भी देवी लक्ष्मी की कृपा के पात्र बन सकते हैं। ऐसा करने से आपको सभी प्रकार की आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    मुख्य द्वार पर करें ये काम

    रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार पर घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है। इस बात का ध्यान रखें कि दीपक जलाते समय और उसके कुछ देर तक मुख्य द्वार खुला रखना चाहिए, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सके।

    यह भी पढ़ें - Tulsi Puja: मां तुलसी की इस सरल विधि से करें पूजा, सभी मुरादें होंगी पूरी, चमकेगी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।