Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Laddu Gopal: क्या लड्डू गोपाल को लगा सकते हैं बिस्कुट, नमकीन जैसी चीजों का भोग?

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 11:12 AM (IST)

    अधिकतर घरों में लड्डू गोपाल जी की सेवा की जाती है और उन्हें घर के एक सदस्य की तरह ही रखा जाता है। इस दौरान लोग जो स्वयं खाते हैं उसका भोग लड्डू गोपाल जी को भी लगते हैं। आपने देखा होगा कि कई लोग नमकीन बिस्किट आदि चीजों का भी भोग लड्डू गोपाल को लगाते हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसा करना सही है या नहीं।

    Hero Image
    Laddu Gopal: क्या लड्डू गोपाल को लगा सकते हैं बिस्किट नमकीन जैसी चीजों का भोग

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, घरों में नियमित रूप से लड्डू गोपाल जी की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। लड्डू गोपाल जी भगवान श्री कृष्ण का ही बाल स्वरूप माना जाता है। ऐसे में लड्डू गोपाल जी को भोग लगाते समय कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि व्यक्ति को इससे अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ध्यान रखें ये बातें

    लड्डू गोपाल जी को किसी भी खाद्य पदार्थ का भोग लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि वह वस्तु बिल्कुल सात्विक होनी चाहिए। अर्थात उसमें लहसुन-प्याज आदि का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। ऐसे में लड्डू गोपाल को सात्विक तरीके से बनी नमकीन, बिस्कुट जैसी चीजों का लगाया जा सकता है। इसलिए भोग लगाने से पहले पैकेट पर लिखी सारी सामग्री जरूर पढ़ लेनी चाहिए।

    भोग संबंधी नियम

    लड्डू गोपाल का भोग हमेशा स्नान करने के बाद ही बनाना चाहिए। साथ ही इस दौरान स्वच्छा और पवित्रता का भी पूरा ध्यान रखें। आप लड्डू गोपाल को दिन में चार बार भोग लगा सकते हैं। साथ ही आप घर में जो भी चीज खाते हैं, तो खुद खाने से पहले उसका भोग भी लड्डू गोपाल को लगा सकते हैं, जैसे - चाय, फल, नमकीन आदि।

    यह भी पढ़ें - Laddu Gopal के पास कभी न रखें ऐसी चीजें, वरना बढ़ सकती हैं जीवन की मुश्किलें

    करें इस मंत्र का जाप

    ऐसा माना जाता है कि यदि लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप किया जाए, तो इससे वह भोग को जल्दी स्वीकार करते हैं। जिससे साधक पर उनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है।

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।'

    इस मंत्र का अर्थ है कि हे ईश्वर, जो भी मेरे पास है, वह सब आपका ही दिया हुआ है और अब मैं उसी को भोग के रूप में आपको अर्पित करता हूं। इसे ग्रहण करें और अपनी कृपा मुझपर बनाएं रखें।

    यह भी पढ़ें - Laddu Gopal: घर में ऐसे करें लड्डू गोपाल की स्थापना, खुशियों से भर जाएगा आपका जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।