विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuber Dev: कुबेर देव को अति प्रिय हैं ये राशियां, धन संबंधी समस्याएं रहती हैं कोसों दूर

Published: Tue, 17 Sep 2024 06:07 PM (GMT+05:30)

हिंदू मान्यताओं के अनुसार कुबेर देव को कोषाध्यक्ष और यक्ष का राजा भी कहा जाता है। कई लोग नियमित रूप ...और पढ़ें

Kuber Dev ki Priy Rashiyan कुबेर देव को अति प्रिय हैं ये राशियां
Kuber Dev ki Priy Rashiyan कुबेर देव को अति प्रिय हैं ये राशियां

HighLights

  1. कुबेर देवता को माना जाता है धन का देवता।
  2. कुबेर देवता की कृपा से नहीं होती धन की कमी।
  3. कुछ राशियां मानी गई हैं कुबेर जी की प्रिय।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जिस प्रकार मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है, उसी प्रकार कुबेर देव को भी धन के देवता के रूप में पूजा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कुबेर देव की आराधना से धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं, कुछ ऐसी राशियां भी मानी गई हैं, जो कुबेर देव को अति प्रिय हैं और उन्हें धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि तुला राशि के लोग अपने काम के प्रति समर्पित और मेहनती होते हैं। वे जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। स्वभाव की बात करें तो तुला राशि के जातक काफी विनम्र स्वभाव के होते हैं। इस राशि पर कुबेर देव की विशेष कृपा बनी रहती है, जिस कारण इन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि भी कुबेर जी की प्रिय राशि में से एक मानी गई है। साथ ही इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोग साफ दिल वाले और परिश्रमी होते हैं। यह राशि दिखावा करना पसंद नहीं करती। कुबेर जी की प्रिय होने के कारण इस राशि को धन-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती।

यह भी पढ़ें - Kuber Puja: ऐसे करें कुबेर देव की पूजा, आर्थिक संकट होगा समाप्त

कर्क राशि

कर्क राशि की बात करें तो इस राशि के लोग काफी तेज बुद्धि वाले होते हैं। यह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। जिसे भी यह अपना मित्र मानते हैं, उसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। साथ ही यह राशि भी कुबेर जी की प्रिय मानी जाती है। इस राशि की एक खासियत यह है कि यह धन को संचित करने के स्थान पर उसे दूसरों के कल्याण के लिए इस्तेमाल करती है।

यह भी पढ़ें - Kuber Puja: शुक्रवार को अवश्य करें भगवान कुबेर की इस चालीसा का पाठ, धन से भर जाएगा घर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।