Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें श्री कृष्ण के प्रिय मोर पंख के ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 05:56 PM (IST)

    Krishna Janmashtami 2023 2023 भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन पर कुछ विशेष उपाय करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है। इस दिन मोर पंख से जुड़े कुछ प्रभावशाली उपाय करने से भी लाभ मिलता है।

    Hero Image
    Krishna Janmashtami 2023 श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जरूर करें ये उपाय।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Krishna Janmashtami 2023 Mor Pankh Upay: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों में यह विदित है कि इसी दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस विशेष दिन पर भगवान श्री कृष्ण की विधिवत उपासना की जाती है और भजन-कीर्तन किया जाता है। इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 06 सितंबर और 07 सितंबर के दिन मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में जन्माष्टमी पर्व के सन्दर्भ में कई उपाय भी बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर मोर पंख से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से साधकों को बहुत लाभ मिलता है।

    जन्माष्टमी पर करें मोरपंख के ये उपाय

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए जन्माष्टमी के दिन पांच मोर पंख लें और उन्हें भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ रख दें, साथ ही उनकी पूजा करें। ऐसा कम से कम 21 दिन करें।

  • मोर पंख के द्वारा किए गए कुछ उपायों से कई प्रकार के दोष भी दूर होते हैं। बता दें कि जन्माष्टमी के दिन घर पर मोर पंख जरूर लेकर आएं और पूजा-पाठ के बाद इस मोर पंख को घर की पूर्व दिशा में रख दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।

  • पारिवारिक मतभेद या पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को दूर करने के लिए जन्माष्टमी के दिन मोर पंख को शयनकक्ष यानी बेडरूम के पूर्व या उत्तर दिशा में लगा दें।

  • मोर पंख को राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए भी असरदार माना जाता है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में यह ग्रह नीच स्थिति में है, उन्हें अपने बेडरूम के पश्चिम दिशा में दीवार पर मोर पंख लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

  • डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।