Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Merry Christmas 2021: जानें, क्यों हैप्पी क्रिसमस की जगह बोला जाता है मैरी क्रिसमस

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Mon, 20 Dec 2021 06:00 AM (IST)

    Merry Christmas 2021 इतिहासकारों की मानें तो पूर्व में लोग हैप्पी क्रिसमस ही बोलते थे। आज भी कई लोग मैरी की जगह हैप्पी क्रिसमस बोलते हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी हैप्पी क्रिसमस बोलना पसंद करती हैं। साथ ही कई बड़ी हस्तियां भी हैप्पी क्रिसमस ही बोलते हैं।

    Hero Image
    Merry Christmas 2021: जानें, क्यों हैप्पी क्रिसमस की जगह बोला जाता है मैरी क्रिसमस

    Merry Christmas 2021: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन बड़ा दिन भी मनाया जाता है। इसके अगले दिन बॉक्सिंग डे मनाया जाता है। आप सुनकर चौक गए होंगे कि बॉक्सिंग डे क्या होता है? तो आपको बता दें कि क्रिसमस डे के अगले दिन बॉक्सिंग डे मनाने की प्रथा है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। दुनियाभर में सभी धर्मों और सभी समाज के लोग एक साथ क्रिसमस मनाते हैं और एक दूसरे को फोन कर या संदेश भेजकर विश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी त्योहारों में अंग्रेजी का शब्द 'हैप्पी' का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्रिसमस में लोग हैप्पी की 'मैरी' शब्द का इस्तेमाल करते हैं ? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिसमस कब और क्यों मनाया जाता है

    जैसा कि हम सबको पता है कि 25 दिसंबर को ईसाई धर्म के ईश्वर यीशु का जन्म हुआ है। इसके लिए दुनियाभर में ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु यीशु का जन्मदिन 25 दिसंबर को मनाते हैं। वर्तमान समय में सभी धर्मों के लोग क्रिसमस मनाते हैं। इस दिन चर्च को सजाया जाता है और प्रार्थना आयोजित की जाती है। लोग एक दूसरे को गिफ्ट और मिठाईयां देकर क्रिसमस की शुभकामना देते हैं।

    मैरी क्रिसमस क्यों बोला जाता है

    इतिहासकारों की मानें तो पूर्व में लोग हैप्पी क्रिसमस ही बोलते थे। आज भी कई लोग मैरी की जगह हैप्पी क्रिसमस बोलते हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी हैप्पी क्रिसमस बोलना पसंद करती हैं। साथ ही कई बड़ी हस्तियां भी हैप्पी क्रिसमस ही बोलते हैं। अगर आप भी किसी को हैप्पी क्रिसमस बोल देते हैं, तो इसमें कोई गलती नहीं है। बात करें कि कब से हैप्पी की जगह मैरी ने लिया, तो बता दें कि मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिंकन ने अपनी किताब ‘अ क्रिसमस कैरोल’ में पहली बार मैरी क्रिसमस शब्द का इस्तेमाल किया था। तब से लोग हैप्पी की जगह मैरी क्रिसमस बोलने लगे।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'