Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palmistry For Woman: क्या आपकी वाइफ के हाथ में है ये चिन्ह, तो खुलने वाला है आपका भाग्य

    Palmistry For Woman कहते हैं कि घर का भाग्य महिलाओं के हाथ में होता है। ऐसे में यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी वाइफ आपके लिए कितनी लकी है तो आपको उनके हाथ की एक खास रेखा देखनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये रेखा कैसे देखते हैं।

    By Jagran NewsEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Mon, 02 Jan 2023 07:08 PM (IST)
    Hero Image
    हाथों की रेखा से जानें कितनी भाग्यशाली हैं आप

    नई दिल्ली, Palmistry For Woman: हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक किसी भी महिला के हाथ की रेखाएं या हथेली पर बने चिन्ह उसके बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं। यदि महिला की हथेली पर एक खास चिन्ह बना है, तो वह अपने परिवार या पति के लिए भाग्यशाली साबित हो सकती है। तो चलिए जानते हैं महिलाओं की हथेली पर बने कुछ खास चिन्ह व रेखाएं उनके भविष्य के बारे में क्या कहती हैं। साथ ही जानेंगे कि वे अपने परिवार के लिए भाग्यशाली हैं या नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्र रेखा वाली महिलाएं होती हैं भाग्यशाली

    कहते हैं कि अगर किसी महिला की चंद्र रेखा गुरु पर्वत तक जा रही है, तो वह अपने पति के लिए भाग्यशाली होती है। ऐसी महिला का पति धनी होता है। यदि पति धनी नहीं होता है, तो मेहनत करके बन जाता है। इसी रेखा वाली कन्या को सुख व यश की प्राप्ति होती है।

    हथेली में ऊपर की ओर लालिमा हो

    किसी महिला की दोनों हथेली की ऊपर की रेखाओं में थोड़ी लालिमा हो तो वह पति के लिए भाग्यशाली साबित होती है। यदि किसी महिला के हाथ का पंजा व अंगूठा छोटा है, तो वह भी सौभाग्यशाली होती है। यदि किसी महिला की हथेली पर कम रेखाएं ही बनी हैं और वह भी हथेली के बीचो-बीच तो वह भी जीवन भर सुखी रहती है। ऐसी महिलाएं धनी और सौभाग्यशाली भी होती हैं।

    हथेली पर चक्र का चिन्ह अंकित हो

    यदि किसी महिला की हथेली पर चक्र का निशान अंकित हो तो वह अपने पति और परिवार के लिए सौभाग्यशाली होती है। यदि महिला की बाईं हथेली पर चक्र बना है तो वह अधिक शुभ होता है। इस तरह की महिलाएं परिवार को जोड़ कर रखती हैं। इस तरह की महिलाएं बड़ी से बड़ी परेशानी का हल निकाल लेती हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    Picture Courtesy: Freepik