Secrets Of Nose: नाक में छुपा है आपके स्वभाव का राज
Secrets of Nose चेहरे के कई हिस्से और उनकी बनावट इंसान के स्वभाव का राज खोल सकते हैं। जी हां नाक के शेप से आप लोगों के स्वाभाव के बारे में जान सकते हैं। आइए बताते हैं आप कैसे इंसान के व्यक्तित्व की पहचान कर सकते हैं।

नई दिल्ली, Secrets of Nose: ऐसे तो अक्सर लोग चेहरा देखकर इंसान के व्यक्तित्व को समझ लेने का दावा करते हैं। कई गानों में भी चेहरे को दिल की किताब कहा गया है। इसके बावजूद हर एक के बस में नहीं होता कि वह सामने वाले का चेहरा देखकर उसके स्वभाव को समझ सके, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र की माने तो आपके चेहरे के कई हिस्से और उनकी बनावट इंसान के स्वभाव का राज खोल सकते हैं। ऐसा ही किस्सा है नाक का। आइए जानते हैं...
लम्बी नाक वाले लोग
लंबी नाक वाले लोग स्वभाव से दृढ़ निश्चयी होते हैं. वे बहुत कम इमोशनल होते हैं और रिश्ते निभाने में ज्यादा रुचि नहीं लेते. आमतौर पर यह धार्मिक होते हैं लेकिन साथ ही वे महंगी चीजों का उपयोग करने के शौकीन भी होते हैं.
पतली नाक वाले लोग
पंडित दीपक पांडे बताते हैं कि पतली नाक वालों को गुस्सा बहुत आता है। थोड़ी सी सफलता इनके सर पर चढ़ जाती है, लेकिन जितनी जल्दी इन पर कामयाबी का भूत चढ़ता है उतनी तेजी से ही कुछ समय में उतर भी जाता है। ये लोग सजने संवरने के शौकीन होते हैं।
छोटी नाक वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र के कहता है, जिनकी नाक बहुत छोटी होती है, वे शरारती होते हैं। ये बेपरवाह और मस्तमौला जिंदगी जीने वाले दिखते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि ऐसे लोग राज छुपाना जानते हैं। इन पर भरोसा किया जा सकता है। यह काफी प्रैक्टिकल भी होते हैं। वफादारी इनका खास गुण है। इनकी दूरदर्शिता इन्हें समाज में अलग पहचान दिलाती है. आमतौर पर लोग इन्हें बहुत चालाक समझते हैं.
गोल नाक वाले
कुछ लोगों की नाक आगे से बल्ब की तरह गोल होती है ऐसे लोग बहुत ही बुद्धिमान और तेज दिमाग वाले होते हैं। लेकिन इनमें सुनने और बर्दाश्त करने की क्षमता काफी कम होती है। इसीलिए यह लोगों की बातों पर बहुत जल्दी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं, और उसे ठीक से समझते नहीं है।
नोकदार नाक वाले
जिन लोगों की नाक का सिरा नुकीला होता है बहुत अच्छे मैनेजर माने जाते हैं। इन्हें व्यवस्थित तरीके से काम करने की आदत होती है। साथ ही इनमें नेतृत्व करने की बहुत जबरदस्त क्षमता पाई जाती है। ऐसे लोग धोखे से नफरत करते हैं, और धोखा देने वालों से दूर ही रहना पसंद करते हैं। इनका गुस्सा काफी तेज होता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Pic Credit- Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।