विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आप भी जन्मे हैं तुला लग्न में, जानें क्या होती हैं इनकी विशेषताएं

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 24 Jul 2020 07:15 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 10:00 AM (IST)

आज हम अपने पाठकों को तुला लग्न में जन्में जातकों के व्यक्तित्व और विशेषताओं की जानकारी दे रहे हैं। यह लग्न व्यक्ति के जीवन में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।

क्या आप भी जन्मे हैं तुला लग्न में, जानें क्या होती हैं इनकी विशेषताएं
क्या आप भी जन्मे हैं तुला लग्न में, जानें क्या होती हैं इनकी विशेषताएं

हर किसी व्यक्ति का जन्म किसी न किसी लग्न में होता है। यह लग्न व्यक्ति के जीवन में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। आज हम अपने पाठकों को तुला लग्न में जन्में जातकों के व्यक्तित्व और विशेषताओं की जानकारी दे रहे हैं। ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री जी के अनुसार, तुला लग्न के स्वामी शुक्र होते है। ये चर राशि है। तुला राशि में वायु तत्त्व की प्रधानता देखने को मिलती है। ये शूद्र वर्ण की राशि है जो सातवें स्थान पर आने वाली राशि है। तो चलिए जानते हैं तुला लग्न के जातकों का व्यक्तित्व और विशेषताएं:

तुला लग्न के नक्षत्र:

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया तुला राशि भचक्र की सातवें स्थान पर आती है। चित्रा के तृतीय, चतुर्थ चरण, स्वाति नक्षत्र के चारों चरण तथा विशाखा नक्षत्र प्रथम, द्वितीय, तृतीय चरण के संयोग से तुला लग्न बनता है। इन जातकों का स्वामी शुक्र होता है। ये संतुलन को दर्शाती है। यह एक अस्थिर और विषम राशि है। जिन जातकों का जन्म इस राशि में होता है उनका स्वभाव मिलनसार, दयालु, उत्तम मन: स्थिति वाला, सिद्धान्तवादी तथा अनुरागी होता है।

ये जातक हर स्थिति में लोगों से तालमेल बिठा सकते हैं। साथ ही दूसरों के व्यवहार और उद्देश्यों को परखने का अन्र्तज्ञान भी इन्हें प्राप्त होता है। इन्हें दिखावा करना पसन्द नहीं होता है। झगड़ों और कलह से इस राशि के जातक दूर रहते हैं। आप ऐश्वर्य प्रधान वस्तुओं, आधुनिक वस्त्रों, सौन्दर्य प्रसाधनों, इत्रों तथा आभूषणों के शैकीन भी होते हैं। जल्द ही किसी को अपना मित्र नहीं बनाते हैं। साथ ही जिस मित्र मान लें उन्हें कभी छोड़ते नहीं हैं।

ये लम्बे कद-काठी वाले होते हैं। इनकी त्वचा रक्तवर्ण होती है और चेहरा गोल होता है। इनकी आखें सुंदर होती हैं। आपके बाल घंघराले हो सकते हैं। शुरुआत में इस राशि के लोग मोटे हो सकते हैं लेकिन आगे जाकर ये पतले हो जाते हैं। इनमें रोगों के प्रति प्रतिरोधी क्षमता अच्छी होती है। धन संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। इन राशि के जातकों की पत्नी इनका ध्यान रखने वाली होती है। आपके माता-पिता जिम्मेदार तथा अपने परिवार के सदस्य आपको प्यार करने वाले होंगे। परन्तु उनके विचार आपके विचारों से भिन्न होंगे।

अगर इन जातकों के गुणों की बात की जाए तो ये मेधावी होते हैं। साथ ही इन्हें शान्ति और सौहार्द से प्रेम होता है। सत्य और समानता के आधार पर निर्णय ले पाएंगे जिसमें पक्षपात नहीं होगा। अपनी सहजता के कारण आप दूसरों को प्रभावित करेंगे और प्रेरणा के स्रोत बनेंगे। वहीं, इनके कुछ अवगुण भी होते हैं। ये आलसी प्रवृति के भी हो सकते हैं। साथ ही कई बार इन्हें निर्णय लेने में भी परेशानी होती है। आप बिना किसी तर्क के दूसरों पर अपने विचार थोप सकते हैं।

रोजगार क्षेत्र की बात करें तो इस राशि के जातक ब्यूटीशियन, कलाकार, सौन्दर्य प्रसाधनों के व्यापारी, फैशन माडल, अभिनेता या सुनार के रूप में भारी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यही नहीं, न्यायाधीश, वकील, कानूनी सलाहकार, अध्यापक या चिकित्सा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ सकते हैं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।