Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moti Astrological Importance: क्यों पहना जाता है मोती? ज्योतिष में जानें इसके लाभ

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 20 May 2021 12:30 PM (IST)

    Moti Astrological Importance आज हम आपको सफेद मोती पहनने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह मुख्य रूप से चन्द्रमा के लिए धारण किया जाता है। इसका असर मन और शरीर पर पड़ता है। वैसे तो मोती रत्न नहीं बल्कि उसे सीपियों द्वारा बनाया जाता है।

    Hero Image
    Moti Astrological Importance: क्यों पहना जाता है मोती? ज्योतिष में जानें इसके लाभ

    Moti Astrological Importance: मनुष्य संकट के समाधान के लिए कई तरह के प्रयास करता है, कई तरह का प्रयोग करता है। ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों के लिए समाधान बताए गए हैं। ज्योतिष में बताए गए उपायों में से एक उपाय तरह-तरह के रत्नों को धारण करना भी है। वैसे तो कई तरह के रत्न होते हैं, लेकिन एक रत्न ऐसा भी है, जिसे पहनने से तुरंत लाभ पाया जा सकता है। आज हम आपको सफेद मोती पहनने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो मोती रत्न नहीं, बल्कि उसे समुद्र में सीपियों द्वारा बनाया जाता है। यह मुख्य रूप से चन्द्रमा के लिए धारण किया जाता है। इसका असर मन और शरीर पर पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सफेद मोती पहनने के फायदे

    1. क्रोध और अस्थिर मन

    अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आ जाता है और मन स्थिर नहीं रहता है, तो आप सफेद मोती पहन सकते हैं। यह बेहद शुभ होता है। इस मोती को पहनने से मन शांत और स्थिर हो जाता है।

    2. उत्तम स्वास्थ्य के लिए

    कई बार देखा जाता है कि घर में सिलसिले वार तरीके से लोग बीमार पड़ने लगते हैं, एक ठीक होता है तो दूसरा बीमार हो जाता है और फिर तीसरा। घर में हमेशा किसी न किसी का बीमार रहना नकारात्मकता फैलाता है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए भी सफेद मोती पहना जाता है।

    3. धन की कमी

    धन की कमी से व्यक्ति का परेशान रहना लाजमी है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो सफेद मोती पहनना आपके लिए बेहद शुभ हो सकता है। इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहती है।

    4. ग्रह दोष शांति

    मोती सबसे ज्यादा लाभकारी कर्क राशी के जातकों के लिए माना जाता है। किसी भी जातक की कुंडली में चन्द्र ग्रह से सम्बंधित कोई भी दोष हो, तो मोती धारण करने से काफी लाभ मिलता है। किसी भी जातक के दिमाग पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में मन को शांत रखने के लिए मोती धारण करना लाभदायक होता है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'