28 अगस्त को जन्म लेने वालों के लिए सफल संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है
यदि आप का जन्म हुआ है 28 अगस्त को तो आप हर क्षेत्र में विश्लेषण और आलोचनात्मक निर्णय के लिए जाने जाते हैं। ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- आपके लिए प्रेम, विश्वास और वफादारी एक साथ चलते हैं। आप अति भावुक हैं इसलिए आपके लिए किसी भी रिश्ते का अर्थ है गहनतम स्तर पर भावनाओं की अभिव्यक्ति हालांकि इसी बात से आपको चोट लगने का डर भी हो सकता है। सफल संबंध आपके लिए दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है और आप अपने साथियों के प्रति असीम प्रेम रखते हैं। आप वैचारिक व्यक्ति के रूप में काम करते समय सबसे खुश रहते हैं। आप जिस पार्टी या समूह में हो, वहां बोरियत हो ही नही सकती। आपका मस्तिष्क हमेशा सक्रिय रहता है।
आपकी कार्यशैली- आप ऐसे काम के लिए उपयुक्त हैं, जिसमें विश्लेषण और आलोचनात्मक निर्णय की आवश्यकता हो। आपके विचार स्पष्ट होते हैं और आपमें छुपी हुई चीजों को देखने की शक्ति होती है। हालांकि आपमें न्याय के प्रति प्रबल प्रेम होता है, परन्तु आप दूसरों के प्रति सिर्फ कुछ हद तक ही सहानुभूतिपूर्ण रवैया रखते हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर अपनी सफलता को बढ़ा लेते हैं।
प्रेम और रोमांस- आप अपने व्यक्तित्व के छुपे हुए पहलुओं को धीरे से खोलना शुरू करते हैं और सामने वाले की परवाह करते हैं। आपमें धैर्य भी बहुत होता है। आप अपने महबूब या महबूबा का कयामत तक इंतजार कर सकते हैं। स्वभाव से आप जितने प्रैक्टिकल हैं आश्चर्यजनक रूप से उतने ही रोमांटिक हैं।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- नई रणनीतियां बनाने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अच्छे बिजनेसमैन, फायनेंसर और इन्वेस्टर साबित होंगे। आपकी स्वयं की राशि धन की राशि के रूप में जानी जाती है। बागवानी, फूलों की सजावट इंटीरियर और लैंडस्केप डिजाइनिंग मूर्तिकला एंटीक्स का संग्रह, पेंटिग परफ्यूम इकट्ठे करना बैंक साफ्टवेयर हार्डवेयर इंजीनियरिंग आपके लिए अच्छे बिजनेस हो सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अपने आवेग पर नियंत्रण करें। काम करने से पहले उसका पूरी तरह से मूल्यांकन कर लें तभी आप लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- आपकी राशि का स्वामित्व कंधे, बाहें, हाथ, उंगलियों ओर ऊपर पसलियां पर है आपको यह बीमारियां हो सकती हैं ।
आश्चर्यजनक बात- सुखद बात यह है कि आप प्रतिशोध लेने वाले नहीं हैं। आप आमतौर पर योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं और आप ऐसे ज्ञान की तरफ आकर्षित होते हैं जिसका उपयोग किया जा सके।
चेतावनी- आपमें से कई में लिखने की रूचि होती है, परन्तु आप लम्बे समय तक एकांत में रहना पसंद न करें।
शुभ दिन- सोमवार आैर गुरूवार।
शुभ रंग- पीला और नारंगी।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय