Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2021 Shukla Paksha : जानिए सावन मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले सभी व्रत, पर्व और विशेष तिथियां

    By Ritesh SirajEdited By:
    Updated: Mon, 09 Aug 2021 07:08 PM (IST)

    Sawan 2021 Shukla Paksha सावन मास का कृष्ण पक्ष समाप्त हो चुका है और शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो चुकी है। इस पक्ष में कई महत्वपूर्ण तीज-त्योहार का आगमन होने वाला है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार शुक्ल पक्ष 9 अगस्त से शुरु होकर 22 अगस्त तक होगा।

    Hero Image
    जानिए सावन मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले सभी व्रत, पर्व और विशेष तिथियां

    Sawan 2021 Shukla Paksha : हिंदी पंचांग के अनुसार सावन पांचवां मास होता है। सावन मास को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मास में शिव के पूजा का विशेष प्रावधान है। इसके अलावा इस माह में भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा भी बहुत महत्वपूर्ण है। सावन मास का कृष्ण पक्ष समाप्त हो चुका है और शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो चुकी है। इस पक्ष में कई महत्वपूर्ण तीज-त्योहार का आगमन होने वाला है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार शुक्ल पक्ष 9 अगस्त से शुरु होकर 22 अगस्त तक होगा। आइए जानते हैं सावन शुक्ल पक्ष पड़ने वाले विशेष तिथियों और त्योहारों के बारे विषय में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले पर्व

    1. हरियाली तीज : 11 अगस्त दिन बुधवार, सावन शुक्ल पक्ष तृतीया

    हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान  शिव और माता पार्वती का पूजन विधि विधान से किया जाता है।

    2. नागपंचमी : 13 अगस्त दिन शुक्रवार, सावन शुक्ल पक्ष पंचमी

    नागपंचमी सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का विधिवत की जाती है।

    3. पुत्रदा एकादशी : 18 अगस्त दिन बुधवार, सावन शुक्ल पक्ष एकादशी

    सावन शुक्ल पक्ष के एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पुत्र की लंबी आयु और स्वास्थय के लिए व्रत रखती हैं।

    4. ओणम : 21 अगस्त दिन शनिवार, सावन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 

    ओणम पर्व पाताल लोक के राजा बलि के धरती पर आने की खुशी में मनाया जाता है। ओणम पर्व को विशेष रूप से केरल राज्य में मनाया जाता है।

    5. रक्षा बंधन : 22 अगस्त दिन रविवार, सावन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा

    इस दिन भाई-बहन के अटूट रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए यह त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है।

    सावन शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले सोमवार और मंगला गौरी व्रत की तिथियां

    तीसरा सावन सोमवार व्रत : 09 अगस्त

    चौथा सावन सोमवार व्रत : 16 अगस्त

    तीसरा मंगला गौरी व्रत : 10 अगस्त

    चौथा मंगला गौरी व्रत : 17 अगस्त

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'