Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Shastra: सही तरीके से करें चाकू का उपयोग, नकारात्मक ऊर्जा का बन सकता है स्रोत

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 10:51 AM (IST)

    Vastu Tips For Knife वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में रसोई के सामान को लेकर काफी जानकारी साझा की गई है जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं चाकू रसोई के किस हिस्से में रखना चाहिए? क्योंकि यह रसोई में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है ऐसे में हर किसी को इसके बारे में जानना चाहिए।

    Hero Image
    Vastu Tips For Knife: वास्तु शास्त्र की जानकारी

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में जिंदगी से जुड़ी हर चीजों के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इसके द्वारा बताई गई बातों को मानते हैं, उनकी जिंदगी में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में रसोई के सामान को लेकर भी काफी कुछ बताया गया है। हालांकि हम चाकू रसोई के किस हिस्से में रखना चाहिए, उसके बारे में बात करेंगे? तो चलिए जानते हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाकू को खुला न रखें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाकू को हमेशा ढका हुआ रखना चाहिए। कभी भी चाकू को खुले में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। यही नहीं इसके खुले रहने से घर में क्लेश का माहौल बना रहता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए हमेशा किसी कपड़े से चाकू को ढककर ही रखें।

    यह भी पढ़ें : Shiv Tandav Stotram: रावण रचित शिव तांडव स्तोत्र का इस खास समय पर करें पाठ, जिंदगी से दूर होगा अंधकार

    काले रंग के चाकू का उपयोग न करें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में काले रंग के चाकू का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह नकारात्मक उर्जाओं को आकर्षित करता है। साथ ही यह रसोई के लिए भी शुभ नहीं माना गया है। हालांकि काले रंग के अलावा किसी भी अन्य रंग के चाकू का आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

    तामसिक भोजन के लिए अलग चाकू रखें

    यदि आप मांसाहार का सेवन करते हैं, तो आपको उसके लिए अलग चाकू रखना चाहिए। सब्जी काटने वाले चाकू से भूलकर भी मांस नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक संबंधी मुश्किलों का सामना लगातार करना पड़ता है। यही नहीं जंग लगे चाकू के उपयोग से भी बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें : Tawa Vastu Tips: तवे से जुड़ी न करें ये गलतियां, उलटे पांव लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'