Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kinnar Astro Tips: किन्नरों को दान करें ये चीजें, जाग उठेगी आपकी सोई किस्मत

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 05:20 PM (IST)

    हिंदू धर्म में किन्नर समाज से जुड़ी ऐसी बहुत-सी प्रचलित मान्यताएं हैं जिन्हें शुभ या अशुभता से जोड़कर देखा जाता है। सनातन संस्कृति में यह माना गया है कि किन्नरों के आशीर्वाद में शक्ति होती है। साथ ही उनकी बद्दुआओं में भी बहुत शक्ति मानी जाती है। इसलिए कहा जाता है कि किन्नरों को कभी भी नाराज नहीं करना चाहिए।

    Hero Image
    Kinnar Astro Tips किन्नरों को दान करें ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kinnar Blessings Tips: आपने अक्सर विवाह आदि जैसे अवसरों पर किन्नरों को नेकी मांगते देखा होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किन्नरों द्वारा दिया गया आशीर्वाद व्यक्ति के लिए सुख-समृद्धि लेकर आता है। ऐसे में यदि आप किन्नरों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ चीजों का दान दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन्नरों को क्या दान करना शुभ माना गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुध ग्रह होगा मजबूत

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किन्नरों का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। ऐसे में आप कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं। इससे आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    करें इस चीज का दान

    किन्नरों को चावलों का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। जिससे धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही किन्नरों को ढोलक दान करने से भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता देखने को मिल सकती है।

    खुलेगी किस्मत

    यदि आप किन्नरों को सुपारी के साथ सिक्का दान करते हैं, तो इससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है। वहीं, अपनी क्षमता के अनुसार, आप किन्नरों को पैसे, कपड़े और बर्तन आदि भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपके सभी काम बनने लगते हैं। 

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Home: वैवाहिक जीवन में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, नहीं होंगे लड़ाई-झगड़े

    क्या है मान्यताएं

    किन्नरों को कभी भी प्लास्टिक की चीजें, पुराने वस्त्र, तेल और झाड़ू आदि दान के रूप में देना अशुभ माना जाता। इसके साथ ही एक मान्यता यह भी है कि यदि किन्नर खुश होकर आपको 1, 2, 5 या 10 रुपए का सिक्का वापस लौटाते हैं, तो यह आपके लिए सौभाग्य का प्रतीक हो सकता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'