विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस साल कब है बाबा श्याम का जन्मोत्सव? घर बैठे पूजा करनी हो या खाटू धाम जाना हो, यहां है हर सवाल का जवाब

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:53 AM (IST)

बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव हर साल कार्तिक शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है, जो साल 2026 में 20 नवंबर ...और पढ़ें

खाटू श्याम जन्मोत्सव कैसे और कब मनाएं?

खाटू श्याम जन्मोत्सव कैसे और कब मनाएं?

HighLights

  1. खाटू श्याम जन्मोत्सव 20 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा।

  2. देवउठनी एकादशी पर विशेष पूजा-अर्चना और भोग लगाए जाते हैं।

  3. घर पर भी विधि-विधान से बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाएं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बाबा खाटू श्याम जिन्हें भक्त तीन बाण धारी, हारे के सहारे,खाटू नरेश, बर्बरीक, बाबा श्याम और लखदातार जैसे कई नामों से बुलाते हैं। राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम जी का मुख्य मंदिर स्थित है।

हर वर्ष बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर यहां भक्तों के लिए खास उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान भजन-कीर्तन, भव्य सजावट और खास तरह की पूजा-अर्चना की जाती है।

सामान्य दिनों की तुलना में बाबा के जन्मोत्सव पर मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। साल 2026 में खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की तारीख को लेकर कई लोगों के मन में सवाल है कि उनका जन्मदिन 20 नवंबर को है या 21 नवंबर को मनाया जाएगा। अगर आप भी आपने घर पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

khatu shyam ji birthday 2026 date 20 or 21 november puja vidhi at home and how to reach temple

खाटू श्याम जन्मोत्सव 2026 (Picture Credits- AI Images)

खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव 20 या 21 नवंबर कब है?

हिंदू धर्म में पंचांग का खास महत्व है। साल 2026 में कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार के दिन पड़ रही है। एकादशी तिथि सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 21 नवंबर, शनिवार को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर देवउठनी एकादशी और बाबा श्याम का जन्मोत्सव इस साल 20 नवंबर को मनाया जाएगा।

श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खास परंपरा?

खाटू धाम मंदिर में श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खास तरह के श्रृंगार की परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान मंदिर को कई तरह के फूलों से सजाया जाता है। श्रद्धालु निशान यात्रा के जरिए बाबा के दरबार में पहुंचकर उनके दर्शन करते हैं। श्याम बाबा को मावे का केक और छप्पन तरह के भोग लगाएं जाते हैं। देशभर से लोग भजन-कीर्तन और दर्शन के लिए खाटू श्याम जी के धाम आते हैं।

श्याम बाबा का जन्मोत्सव घर में कैसे मनाएं?

श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर कई लोग खाटू धाम जाकर उनका जन्मदिन मनाते हैं। जबकि बहुत से लोग अपने घर पर विधि पूर्वक बाबा की पूजा-अर्चना कर उनका जन्मोत्सव मनाते हैं।

जन्मोत्सव वाले दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करने के साथ स्नान करना चाहिए।

इसके बाद श्याम बाबा की तस्वीर या मूर्ति को गुलाब के फूल से सजाना चाहिए। मान्यता है कि गुलाब के फूल खासकर लाल गुलाब उन्हें काफी प्रिय लगते हैं।

शुद्ध देसी घी का दीया जलाने के बाद बाबा को इत्र व फूल अर्पित करने चाहिए।

चूरमा, पंचमेवा, पेड़े या खीर का भोग लगाकर इसे सभी लोगों में प्रसाद के रूप में बांट दें।

परिवार के साथ मिलकर श्याम बाबा से जुड़े भजन और कथा का लुफ्त उठाएं।

सबसे जरूरी बात श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर श्री श्याम चालीसा का पाठ जरूर करें।

श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खाटू श्याम कैसे जाएं?

जो भी लोग पहली बार खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर खाटू धाम जाने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए आप सड़क मार्ग और बस दोनों के जरिए पहुंच सकते हैं। इसके अलावा यहां आने के लिए ट्रेन की भी सुविधा है। खाटू धाम का सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन 'रींगस जंक्शन' है, जो मंदिर से करीब 17 किलोमीटर की दूरी है।

यहां से कैब और टैक्सी के जरिए भी आसानी से मंदिर पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा आप फ्लाइट के जरिए भी मंदिर आ सकते है। खाटू धाम के सबसे पास जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जिसकी मंदिर से दूरी करीब 80 किलोमीटर है।

यह भी पढ़ें- जम्मू में 5500 साल पुराना शिवधाम! जहां बर्बरीक का धड़ गिरा, वहीं विराजे महादेव, अखनूर का कामेश्वर मंदिर है खास

यह भी पढ़ें- Khatu Shyam Story: भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों मांगा था बर्बरीक से शीश का दान, मिला ये वरदान

अस्वीकरण: अत: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना और व्रत रखने वाले भक्तों को धार्मिक नियमों और पंचांग की तिथियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। श्रद्धापूर्वक पूजा करने से मन को संतुष्टि मिलती है और मान्यताओं के अनुसार बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।