विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ फूलों से नहीं महकता बाबा श्याम का दरबार, इत्र की एक बूंद के पीछे छिपी है खास कहानी!

Published: Fri, 20 Nov 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

हर साल कार्तिक शुक्ल एकादशी पर बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव उत्साह से मनाया जाता है, जिसमें विशेष शृंगार और पूजा होती है। उनके शृंगार में इत्र का विशेष महत्व है, क्योंकि बचपन में उन्हें गुलाब के फूल प्रिय थे और मनोकामना पूरी होने पर भी इत्र अर्पित किया जाता है।

बाबा खाटू श्याम क्यों अर्पित करते हैं इत्र? (Picture Credit- AI Generated)

बाबा खाटू श्याम क्यों अर्पित करते हैं इत्र? (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. कार्तिक शुक्ल एकादशी पर बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

  2. बचपन में गुलाब प्रिय होने के कारण इत्र अर्पित करने की परंपरा।

  3. मनोकामना पूरी होने पर भी बाबा श्याम को इत्र चढ़ाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव (Khatu Shyam Baba Birthday) बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम का विशेष शृंगार और पूजा-अर्चना करने का विधान है। अलौकिक शृंगार में रंग-बिरंगे फूलों, बेशकीमती आभूषणों और सुंदर पोशाक के साथ-साथ इत्र का भी विशेष महत्व होता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, बाबा खाटू श्याम की साधना करने से साधक के जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं और बबा की कृपा से घर में सुख-शांति बनी रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाबा खाटू श्याम को इत्र क्यों अर्पित किया जाता है और इसके बिना उनका शृंगार अधूरा क्यों माना जाता है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं।

क्या है इत्र अर्पित करने का रहस्य?

पौराणिक कथा के अनुसार, बाबा खाटू श्याम के जन्म स्थान के पास एक ऐसी जगह थी, जहां गुलाब के ढेरों पौधे लगे हुए थे। उन्हें वहां अपना समय बिताना और गुलाब के फूलों से खेलना बहुत अच्छा लगता था। बचपन के इसी लगाव की वजह से गुलाब उनका प्रिय फूल बन गया। इसलिए आज के समय में भी उन्हें गुलाब के फूल और गुलाब का इत्र अर्पित करने की परंपरा निभाई जाती है। इसके अलावा, जब भक्त की कोई मनोकामना पूरी हो जाती है, तब भी खाटू श्याम बाबा को इत्र अर्पित किया जाता है।

खाटू श्याम को कैसे अर्पित करें इत्र?

  • सुबह स्नान करने के बाद मंदिर की सफाई करें।
  • इसके बाद बाबा खाटू श्याम का शृंगार करें और उन्हें फूलमाला व मुकुट आदि अर्पित करें।
  • बाबा श्याम के सामने शुद्ध घी का दीपक और धूप जलाएं।
  • अब रुई के एक छोटे टुकड़े पर इत्र लगाएं और इसे बाबा श्याम के चरणों में रख दें।
  • इस दौरान आप सच्चे मन से बाबा खाटू श्याम के नाम का जप करें।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, इत्र अर्पित करने से बाबा खाटू श्याम प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

कैसे मनाया जाता है बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन?

बाबा खाटू श्याम के हर भक्त को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन बाबा का जन्मोत्सव बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर खाटू नगरी और मंदिरों में बहुत ही खास रौनक देखने को मिलती है। इस पावन दिन पर बाबा खाटू श्याम को फूल, इत्र और शृंगार की सामग्री अर्पित की जाती है। भक्त केक काटकर, भजन-कीर्तन और निशान यात्रा निकालकर बाबा का जन्मदिन मनाते हैं।

यह भी पढ़ें- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं 'हारे का सहारा' और 'शीश के दानी'

यह भी पढ़ें- Khatu Shyam Temple: अगर आप भी जा रहे हैं खाटू श्याम, तो जरूर लाएं ये चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।