Kharmas 2022: खरमास के समापन के साथ शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानिए जनवरी से मार्च तक के विवाह शुभ मुहूर्त
Kharmas 2022 हिन्दू धर्म में खरमास को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। खरमास की अवधि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। लेकिन 14 जनवरी को इसका समापन हो रहा है। आइए जानते हैं खरमास के बाद के विवाह शुभ तिथि।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Kharmas 2022, Vivah Shubh Muhurat: 16 दिसंबर 2022 से खरमास का प्रारम्भ हो चुका है। जिसका समापन अगले महीने और नए साल में 14 जनवरी 2023 (Kharmas 2022 End Date) के दिन होगा। शास्त्रों के अनुसार खरमास में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों न करने की सलाह दी जाती है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि खरमास में किए गए मांगलिक कार्यों का इच्छा अनुसार फल प्राप्त नहीं होता है और जीवन में व्यक्ति को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन खरमास के बाद यह सभी कार्य पुनः शुरू किए जा सकते हैं। लेकिन हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 मार्च से फिर 30 दिनों के लिए खरमास शुरू हो जाएगा। ऐसे में आप जान लें कि जनवरी से मार्च के बीच विवाह के शुभ तिथियां कब हैं।
विवाह के लिए शुभ मुहूर्त तिथि (Vivah Shubh Muhurat 2023)
-
जनवरी- 17 जनवरी से विवाह के शुभ दिन शुरू हो जाएंगे। पंचांग के अनुसार 17, 18, 19, 25, 26, 27, 30 और 31 जनवरी विवाह के लिए उत्तम है।
-
फरवरी- फरवरी मास में विवाह के कई शुभ दिन मौजूद हैं। विवाह के लिए 1, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 15, 22, 23, 27 और 28 फरवरी सबसे उत्तम बताया है।
-
मार्च- 15 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिस वजह से इस दिन से पुनः खरमास शुरू हो जाएगा। इसलिए फरवरी मास में विवाह के लिए कुछ ही शुभ तिथियां मौजूद हैं। इनमें 1, 5, 6, 7, 8, 9, 11 और 14 मार्च को विवाह के लिए उत्तम बताया जा रहा है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।