Motivational Story: मंजिल तक पहुंचने में किन बातों का रखना होता है ध्यान, पढ़ें यह प्रेरक कथा
Motivational Story जीवन में त्याग दान करना बहुत जरूरी होता है। इससे हमारे पापों का बोझ कम होता जाता है। अपने अपने सत्मार्ग पर पहुंचने के लिए हमें बहुत सारे जरुरी उपाय करने होते हैं। साथ ही कई बातों का ध्यान भी रखना होता है।

Motivational Story: जीवन में त्याग और दान करना बहुत जरूरी होता है। इससे हमारे पापों का बोझ कम होता जाता है। अपने-अपने सत्मार्ग पर पहुंचने के लिए हमें बहुत सारे उपाय करने पड़ते हैं। जीवन में दान की भावना से सुख और शांति प्राप्त होती है। दूसरों की सेवा और परोपकार करने से जीवन जीवन खुशहाल होता है। जरूरत से ज्यादा चीजों को नहीं रखना चाहिए। आइये जानते हैं मंजिल तक पहुंचने में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
एक बार एक गुरु ने अपने दो शिष्यों को बुलाया और कहा कि आप दोनों को यहां से पचास कोस दूर सत्मार्ग मंदिर जाना है। गुरु ने एक शिष्य को खाने के समान से भरी बोरी दी। उन्होंने उससे कहा कि जो जरूरतमंद मिले, उसे खाना देते जाना। गुरु ने दूसरे शिष्य को एक खाली बोरी दी। उन्होंने उससे कहा कि रास्ते मे जो उसे अच्छा मिले, उसे बोरी में भरकर ले जाए। दोनों शिष्य निकल पड़े, जिसके कंधे पर खाने का समान था, वो धीरे चल पा रहा था। परंतु खाली बोरी वाला शिष्य मस्ती की चाल यानि आराम से जा रहा था।
कुछ दूर जाने पर खाली बोरे वाले शिष्य को सोने की ईंट मिली। शिष्य ने उसने उसे बोरी मे डाल लिया। अभी कुछ दूर गया होगा कि उसे फिर दो सोने की एक ईंट मिली, उसने उसे भी उठा लिया। यह क्रम चलता रहा और वह उनको अपने बोरी में रखता चला गया। बोरी में सोना भरने से वजन बढ़ता गया। अब शिष्य का चलना मुश्किल हो गया। उसे सांस लेने मुश्किल हो रही थी।
वहीं दूसरा शिष्य जैसे-जैसे रास्ते में आगे बढ़ता गया, उसकी खाने की बोरी कम होती गई। जिससे धीरे-धीरे बोरी का वजन कम होता चला गया और उसका चलना आसान होता गया। बांटने वाला शिष्य सत्मार्ग मंदिर पहुंच गया। वहीं खाली बोरे वाला शिष्य लालच में आकर सोना इकट्ठा करता रहा और वजन के कारण रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
कहानी की शिक्षा
हम सभी को अब ये सोचना चाहिए कि हमने जीवन में क्या बांटना और क्या इकट्ठा करना चाहिए, जिससे हमें मंजिल तक पहुंचने में असानी हो।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।