Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा में इन चीजों का रखें ध्यान, मिलेगा सौभाग्य का वरदान

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 12:24 PM (IST)

    Karwa Chauth 2023 करवा चौथ के दिन को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। करवा चौथ (Karwa Chauth) पर भगवान गणेश मां पार्वती भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा का विधान है। और चंद्रमा को देखकर इस व्रत को खोला जाता है। व्रत को रखने के कई नियम बताए गए हैं जिसका ध्यान हर किसी को रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं -

    Hero Image
    Karwa Chauth 2023

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Karwa Chauth 2023: सनातन धर्म में करवा चौथ के पर्व का बेहद महत्व है। इस शुभ दिन को 'करक चतुर्थी' के नाम से भी जाना जाता है, जो 1 नवंबर को है। इस त्योहार के दौरान सुहागन महिलाएं अपने पतियों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करवा चौथ (Karwa Chauth) पर भगवान गणेश, मां पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा का विधान है। और चंद्रमा को देखकर इस व्रत को खोला जाता है। व्रत को रखने के कई नियम बताए गए हैं, जिसका ध्यान हर किसी को रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं -

    व्रत के दौरान इन नियमों का करें पालन

    • करवा चौथ पर महिलाओं को लाल रंग का जोड़ा पहनना चाहिए, क्योंकि यह शुभ माना जाता है। हालांकि कुछ अन्य रंग भी हैं, जिन्हें पहन सकते हैं, जिनमें पीले, हरे, गुलाबी और नारंगी रंग शामिल हैं, जबकि काले या सफेद रंगों से बचना चाहिए।
    • सोलह शृंगार करना और हाथों पर मेहंदी लगाना करवा चौथ पूजा का एक और महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। सुहागन महिलाओं को करक चतुर्थी से एक दिन पहले अपने हाथों पर मेहंदी लगानी चाहिए और पारंपरिक कपड़े, मंगलसूत्र, एक नाक पिन, बिंदी, चूड़ियाँ, झुमके, अंगूठियां और बहुत कुछ पहनना चाहिए। शृंगार और मेहंदी सौभाग्य, समृद्धि और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक हैं।
    • सरगी करवा चौथ व्रत का एक अहम भाग है। यह एक विशेष थाली होती है, जिसमें विवाहित महिलाओं को उनकी सास खाने की चीजें भेंट करती हैं। व्रत शुरू करने से पहले सुबह के भोजन के रूप में सरगी का सेवन करना चाहिए।
    • सुबह के भोजन में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए। क्योंकि ये पचने में अधिक समय लेते हैं और आपको लंबे समय तक तृप्त रखेंगे।
    • व्रत शुरू करने से पहले जितना हो सके उतना पानी पी लें। क्योंकि बिना पानी से सिरदर्द और थकान होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही एसिडिटी से बचने के लिए कॉफी और चाय न पीएं।
    • करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को कैंची, सुई या चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
    • गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखने से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए तनावपूर्ण हो सकता है और उनके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।
    • विवाहित महिलाओं और उनके परिवारों को इस दिन तामसिक भोजन खाने से बचना चाहिए ।
    • विवाहित महिलाओं को करवा चौथ पूजा में भाग लेना चाहिए और व्रत खोलने से पहले शाम को कथा सुननी चाहिए। इस अनुष्ठान का पालन किए बिना निर्जला व्रत अधूरा माना जाता है।

    यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ अपने पार्टनर को ऐसे भेजें शुभकामनाएं, रिश्तों में घुलेगी मिठास

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।