Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर में इस स्थान पर रखें महादेव की प्रतिमा, बनी रहेगी सुख और समृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 05:17 PM (IST)

    Vastu Tips भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए घर में शिव परिवार की तस्वीर लगाएं। आप चाहे तो शिव परिवार की प्रतिमा भी स्थापित कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि घर पर बनी रहती है।

    Hero Image
    Vastu Tips: घर में इस स्थान पर रखें महादेव की प्रतिमा, बनी रहेगी सुख और समृद्धि

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vastu Tips: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही भगवान शंकर के निमित्त सावन सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में श्रद्धा भाव से शिव जी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विवाहित जातकों को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं। अतः साधक भक्ति भाव से शिव जी की पूजा करते हैं। लोग सबसे पहले घर पर शिवजी की पूजा करते हैं। इसके पश्चात, मंदिर जाकर शिव परिवार की पूजा करते हैं। वास्तु शास्त्र में शिव प्रतिमा स्थापित करने के नियम बताए गए हैं। अगर आप भी सावन के महीने में शिव जी की प्रतिमा स्थापित करने जा रहे हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहेगी। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस स्थान पर रखें महादेव की प्रतिमा

    - जानकारों की मानें तो भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश है। कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में स्थित है। अतः घर में शिव जी की प्रतिमा उत्तर दिशा में स्थापित करें। अगर आप शिव जी की तस्वीर लगाना चाहते हैं, तो उत्तर दिशा में ही लगाएं। एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि क्रोधित शिव जी की प्रतिमा या तस्वीर घर में न रखें।

    - अगर आप सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो घर में मुस्कुराते हुए भगवान शिव की तस्वीर लगाएं। इससे शिव जी की कृपा-दृष्टि बनी रहती है।

    - भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए घर में शिव परिवार की तस्वीर लगाएं। आप चाहे तो शिव परिवार की प्रतिमा भी स्थापित कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि घर पर बनी रहती है।

    - अपने घर में भगवान शिव की प्रतिमा उस जगह पर स्थापित करें। जहां से सभी शिव जी के दर्शन कर सके। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सके।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '