देवी लक्ष्मी के सामने फेंकी जाती हैं कौड़ियां! बुंदेलखंड की इस रहस्यमयी परंपरा में छिपा है धन और भाग्य का राज
बुंदेलखंड में दीवाली पर लक्ष्मी पूजा के बाद कौड़ियां फेंकने की एक अनोखी परंपरा है, जिसे आने वाले साल के भाग्य और आर्थिक स्थिति का संकेत माना जाता है।

बुंदेलखंड की अनोखी दीवाली । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत में दीवाली का त्योहार केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने तक सीमित नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस पर्व को मनाने की कई अनोखी परंपराएं भी प्रचलित हैं।
ऐसी ही एक दिलचस्प और रहस्यमयी परंपरा बुंदेलखंड में देखने को मिलती है। यहां दीवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा के बाद उनके सामने कौड़ियां फेंकी जाती हैं। इस परंपरा को केवल खेल नहीं, बल्कि आने वाले साल के भाग्य और आर्थिक स्थिति का संकेत देखने का तरीका माना जाता है।
आखिर देवी लक्ष्मी के सामने कौड़ियां क्यों फेंकी जाती हैं? इन कौड़ियों के सीधे या उल्टे गिरने का क्या मतलब होता है? आइए जानते हैं इस पुरानी लोक परंपरा के बारे में।
समुद्र मंथन से जुड़ा है कौड़ियों का रहस्य
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। लोकविश्वास में कौड़ियों को भी समुद्र और माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि पुराने समय से कौड़ियों को धन, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता रहा है।
कई मान्यताओं में कौड़ी को माता लक्ष्मी का भाई भी कहा जाता है। इसी विश्वास के कारण लोग दीवाली पर लक्ष्मी पूजन के समय कौड़ियों को विशेष महत्व देते हैं। माना जाता है कि इन्हें पूजा में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
लक्ष्मी पूजा के बाद क्यों फेंकी जाती हैं कौड़ियां?
बुंदेलखंड के कई इलाकों में दीवाली की रात माता लक्ष्मी की पूजा के बाद कौड़ियां फेंकने की परंपरा निभाई जाती है। घर के बड़े-बुजुर्ग या परिवार का मुख्य सदस्य माता लक्ष्मी के सामने कौड़ियां डालता है।
इस परंपरा को शकुन देखना कहा जाता है। मान्यता है कि कौड़ियां जिस तरह गिरती हैं, उससे आने वाले साल की आर्थिक स्थिति और घर में धन की आवक का अनुमान लगाया जाता है। कहा जाता है कि कौड़ी यदि पेट कटे साइड गिरती है तो यह शुभ होता है।
कौड़ियां सीधी गिरें तो माना जाता है शुभ संकेत
इस रस्म में कौड़ियों के गिरने की स्थिति को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि कौड़ियां फेंकने पर उनका खुला हुआ हिस्सा ऊपर की ओर दिखाई देता है, तो इसे चित्त गिरना कहा जाता है। यदि कौड़ियां फेंकने पर उनका पीठ वाला हिस्सा ऊपर की ओर दिखाई देता है, तो इसे पट गिरना कहा जाता है। बुंदेलखंड की इस लोक परंपरा में इसे बहुत अच्छा संकेत नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसा होने पर आने वाले साल में खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।
अत: यह रस्म बुंदेलखंड की अनोखी लोकसंस्कृति और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण है।
यह भी पढ़ें- दीवाली के दिन प्रदोष काल में करें लक्ष्मी बीसा यंत्र की पूजा, घर में आएगी सुख-समृद्धि और धन
यह भी पढ़ें- दीवाली के 5 दिनों में दिखें ये 4 सपने तो समझें चमकने वाली है किस्मत, क्या हैं स्वप्न शास्त्र के दुर्लभ संकेत?
माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।