करवा चौथ के दिन घर में हो जाए जन्म या मृत्यु, तो कैसे करें व्रत? ज्योतिषी से जानिए इस बड़ी उलझन का जवाब
करवा चौथ के दिन सूतक लगने पर व्रत कैसे करें, इस पर ज्योतिषी पूजा आहूजा ने मार्गदर्शन दिया है। सूतक ...और पढ़ें

सूतक में कैसे करें करवा चौथ व्रत? (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस पर्व के आने का सुहागिन महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। व्रत के दौरान शास्त्रों में बताए गए विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा न करने से व्रत टूट सकता है।
इसलिए व्रत को करने से पहले इससे जुड़े नियमों के बारे में जरूर जान लें। कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं कि व्रत के दिन ही परिवार में किसी का जन्म या मृत्यु के कारण सूतक लग जाता है। सूतक के दौरान पूजा-पाठ करने की मनाही है। ऐसे में सवाल उठता है कि सूतक काल में करवा चौथ का व्रत रखा जाए या नहीं, और यदि रखा जाए तो पूजा के नियम क्या होंगे। आइए हम आपको एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी पूजा आहूजा के अनुसार इस विषय के बारे में बताते हैं।
सूतक में कैसे करें करवा चौथ व्रत?
एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी पूजा आहूजा के अनुसार, यदि करवा चौथ के दिन जन्म या मृत्यु का सूतक लग जाए, तो भी व्रत और पूजा-पाठ से जुड़े नियमों का पालन पूरी श्रद्धा के साथ किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस स्थिति में क्या करना चाहिए:
सूतक काल के दौरान करवा चौथ व्रत के नियम
व्रत रखें: यदि करवा चौथ के दिन सूतक लग जाए, तो भी आप अपना निर्जला व्रत रख सकती हैं, क्योंकि व्रत का प्रभाव सूतक काल से बाधित नहीं होता है।
मन में भगवान को स्मरण करें: सूतक के दौरान घर के मंदिर की मूर्तियों को प्रत्यक्ष रूप से छूने और नियमित पूजा करने से बचना चाहिए। इस समय भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी का मन ही मन ध्यान करना चाहिए।
कथा श्रवण: आप करवा चौथ की कथा को मन ही मन सुन सकती हैं या दूसरों से सुनकर भगवान से अपनी प्रार्थना स्वीकार करने की विनती कर सकती हैं।
चंद्रमा को अर्घ्य: चंद्रोदय होने पर अपनी पारिवारिक परंपरा और नियमों के अनुसार चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला जा सकता है।
कब है करवा चौथ व्रत 2026?
हर साल हर करवा चौथ व्रत को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ व्रत 29 अक्टूबर को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth को क्यों कहा गया है बड़ी चौथ, पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए क्यों रखा जाता है यह व्रत?
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Puja Vidhi:करवे के अंदर क्या-क्या रखना चाहिए? जानें सही सामग्री, विधि और जरूरी नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
