विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karwa Chauth Puja Vidhi:करवे के अंदर क्या-क्या रखना चाहिए? जानें सही सामग्री, विधि और जरूरी नियम

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:58 PM (IST)

करवा चौथ पर मिट्टी के करवे का विशेष महत्व है। व्रत में पति की लंबी आयु के लिए करवे में ...और पढ़ें

करवा चौथ की पूजा । (Picture Credit- AI Generated)

करवा चौथ की पूजा । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. जल वाले करवे में गंगाजल, चावल, सिक्का रखें।

  2. दूसरे करवे में पूड़ियां, मिठाइयां, खील-बताशे भरें।

  3. करवे के ढक्कन पर गेहूं, चावल, दक्षिणा रखें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा भी करती हैं। इसके बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। इस पूजा में मिट्टी के करवे का विशेष महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करवे के अंदर कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए? आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा में करवा तैयार करने की सही विधि और जरूरी नियम।

जल वाले करवे में क्या रखें?

करवा चौथ की पूजा में एक करवा चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए इन चीजों का उपयोग कर सकते हैं-

  • करवे में साफ पानी भरें। इसमें थोड़ा गंगाजल भी मिलाया जाता है।
  • जल में थोड़े से साबुत चावल डालना शुभ माना जाता है।
  • करवे में एक रुपये या चांदी का सिक्का रखा जा सकता है।
  • कुछ क्षेत्रों में करवे की टोंटी में चार या सात सींक लगाने की भी परंपरा होती है।

दूसरे करवे में क्या-क्या भरें?

कई महिलाएं करवा चौथ पर दो करवों से पूजा करती हैं। इसमें क्षेत्रीय रीति-रिवाजों के अनुसार अलग-अलग चीजें रखी जाती हैं-

  • दूसरे करवे में आठ पूड़ियां रखी जाती हैं।
  • चावल के आटे से बनी पिन्नियां या अन्य मिठाइयां रखी जा सकती हैं।
  • पूजा में मिठास और शुभता के प्रतीक के रूप में खील और बताशे भी रखे जाते हैं।
  • गेहूं या चावल से बने चांद-सितारे भी रखे जाते हैं।
  • करवे के साथ रुपये या अपनी श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा रखी जाती है।

करवे के ढक्कन पर क्या रखें?

मिट्टी के करवे के ऊपर रखे जाने वाले ढक्कन को कई जगह सराई भी कहा जाता है। इसे खाली नहीं रखा जाता। इसके ऊपर गेहूं, चावल, मिठाई, खील-बताशे या अन्य पूजा सामग्री रखी जाती है। साथ ही बायने के रूप में देने के लिए दक्षिणा भी रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर सिर्फ निर्जला व्रत रखना ही काफी नहीं, इन परंपराओं का भी है खास महत्व

यह भी पढ़ें- करवा चौथ की पूजा में चावल के फरे क्यों हैं जरूरी? सिर्फ भोग नहीं, जुड़ा है अखंड सौभाग्य का बड़ा रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।