Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth 2024 Moonrise Time: आपके शहर में कब न‍िकलेगा करवा चौथ का चांद? नोट करें सही समय

    Updated: Sun, 20 Oct 2024 08:36 PM (IST)

    करवा चौथ का दिन बहुत ही मंगलकारी माना जाता है। इस शुभ दिन पर विवाहित महिलाएं अपने पतियों के लिए कठिन व्रत का पालन करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर यानी आज रखा जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि इसका (Karwa (Karva) Chauth 2024 Aaj Chand Kab Niklega) पालन करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है।

    Hero Image
    Karwa Chauth Moon Time: शहर अनुसार चांद निकलने का समय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ का त्योहार बेहद ही शुभ माना जाता है। यह पावन दिन पतियों की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला यानी बिना कुछ खाए और पिए व्रत रखती हैं। फिर रात में चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद व्रत को खोलती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस प्रकार आज (Karwa Chauth 2024) करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर शिव परिवार और करवा माता की पूजा की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही चंद्रमा को देखने के बाद व्रत का समापन होता है, तो चलिए यहां पर शहर अनुसार चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth Moonrise Time) जानते हैं।

    शहर अनुसार चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2024 Moon Timings)

    • नोएडा में 8 बजकर 14 मिनट पर चांद नजर आएगा।
    • नई दिल्ली में 8 बजकर 15 मिनट पर चांद का दीदार होगा।
    • गुरुग्राम में 8 बजकर 16 मिनट पर चांद निकलेगा।
    • फरीदाबाद में चांद रात 8 बजकर 04 मिनट पर निकलेगा।
    • सूरत में 7 बजकर 40 मिनट पर चांद दिखेगा।
    • जयपुर में 7 बजकर 54 मिनट पर चांद नजर आएगा।
    • आगरा में 8 बजकर 16 मिनट पर चांद का दीदार।
    • लखनऊ में 8 बजकर 05 मिनट पर चांद दिखेगा।
    • बरेली में 7 बजकर 46 मिनट पर चांद नजर आएगा।
    • वाराणसी में 7 बजकर 32 मिनट पर चांद निकलेगा।
    • कानपुर में 7 बजकर 32 मिनट पर चांद का दीदार होगा।
    • चेन्नई में 8 बजकर 43 मिनट पर चांद निकलेगा।
    • पुणे में 8 बजकर 56 मिनट पर चांद दिखेगा।
    • मुंबई में 8 बजकर 59 मिनट पर चांद नजर आएगा।
    • कुरुक्षेत्र में 8 बजे चांद निकलेगा।
    • गाजियाबाद में 8 बजकर 11 मिनट पर चांद निकलेगा।

    • देहरादून में 7 बजकर 09 मिनट पर चांद का दीदार।
    • कोलकाता में 7 बजकर 46 मिनट पर चांद निकलेगा।
    • बैंगलोर में 7 बजकर 55 मिनट पर चांद निकलेगा।
    • चंडीगढ़ में 7 बजकर 54 मिनट पर चांद निकलेगा।
    • फरीदाबाद में 8 बजकर 04 मिनट पर चांद निकलेगा।

    • अमृतसर में 7 बजकर 54 मिनट पर चांद निकलेगा।
    • अंबाला में 7 बजकर 55 मिनट पर चांद निकलेगा।
    • भोपाल में 8 बजकर 29 मिनट पर चांद निकलेगा।
    • इंदौर में 8 बजकर 25 मिनट पर चांद नजर आएगा।
    • अहमदाबाद में 7 बजकर 38 मिनट पर चांद निकलेगा।

    यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर इस सरल विधि से करें पूजा, नोट करें चंद्रोदय समय और अर्घ्य मंत्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।