Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth 2021: जानिए, कब निकलेगा आपके शहर में चांद और पूरा होगा करवा चौथ का व्रत

    By Jeetesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 24 Oct 2021 10:48 AM (IST)

    Karwa Chauth 2021 ज्योतिष गणना के अनुरूप हम बताते हैं आपके शहर में चांद निकलने का सही समय। ताकि आप चंद्रोदय के हिसाब से अपना पूजन और व्रत के पारण की तैयारी कर लें। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या है चंद्रमा के निकलने का समय....

    Hero Image
    Karwa Chauth 2021: जानिए, कब निकलेगा आपके शहर में चांद और पूरा होगा करवा चौथ का व्रत

    Karwa Chauth 2021: अखंड सौभाग्य के पर्व करवा चौथ का व्रत आज पूरे देश में श्रद्धा और विश्वास के साथ रखा जाएगा। महिलाएं पति की दीर्ध आयु और वैवाहिक जीवन की मंगल कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व है। करवा चौथ का व्रत और पूजन चंद्र दर्शन के बाद ही पूरा होता है। व्रती महिलाएं अपने व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही करती हैं। इसलिए करवा चौथ के दिन सभी को सबसे बेसब्री से चांद निकलने का ही इंतजार रहता है। महिलाएं शाम से ही चंद्रमा के निकने की राह देखने लगती हैं। हम आपकी मुश्किल को आसन कर देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष गणना के अनुरूप हम बताते हैं आपके शहर में चांद निकलने का सही समय। ताकि आप चंद्रोदय के हिसाब से अपना पूजन और व्रत के पारण की तैयारी कर लें। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या है चंद्रमा के निकलने का समय....

    आपके शहर में चंद्रमा के निकलने का समय

    1-दिल्ली - शाम 08 बजकर 08 मिनट

    2-नोएडा - शाम 08 बजकर 07 मिनट

    3-गाजियाबाद - शाम 07 बजकर 42 मिनट

    4- लखनऊ - शाम 07 बजकर 56 मिनट

    5- वाराणसी – शाम 07 बजकर 26 मिनट

    6- प्रयागराज – शाम 07 बजकर 31 मिनट

    7- आगरा - शाम 08 बजकर 07 मिनट

    8- अलीगढ़ - शाम 08 बजकर 06 मिनट

    9- मेरठ – शाम 08 बजकर 05 मिनट

    10- गोरखपुर - शाम 07 बजकर 47 मिनट

    11- कानपुर – शाम 07 बजकर 35 मिनट

    12- मथुरा - शाम 08 बजकर 08 मिनट

    13- मुंबई - शाम 08 बजकर 47 मिनट

    14- पटना - शाम 07 बजकर 42 मिनट

    15- देहरादून- शाम 08:00 बजे

    16- जयपुर - शाम 08 बजकर 17 मिनट

    17- भोपाल – शाम 08 बजकर 54 मिनट

    18- इंदौर – शाम 08 बजकर 09 मिनट

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

     

    comedy show banner
    comedy show banner