Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा में जरूर करें ये आसान उपाय, होगी भगवान विष्णु की कृपा

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 08:28 AM (IST)

    Kartik Purnima 2022 Upay कार्तिक मास भगवान विष्णु का सबसे प्रिय महीना है। इस महीने में पूजा-पाठ करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उनके सभी दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के लिए कुछ उपायों को बताया गया है।

    Hero Image
    Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें कुछ खास उपाय।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Kartik Purnima 2022:  कार्तिक पूर्णिमा व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान श्री विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। इसी कारण इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से विशेष फलों का प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज के दिन कुछ खास उपायों को करने से व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य और भाग्य का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा में किन विशेष उपायों से मिलता है लाभ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन उपायों से मिलता है लाभ (Kartik Purnima 2022 Upay)

    • कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आती हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए मुख्य द्वार पर हल्दी से बने स्वस्तिक चिन्ह का निर्माण करें। इसके साथ आम के पत्तों से बना तोरण भी घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को धन व ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

  • इस विशेष अवसर पर किसी पवित्र नदी में कुशा स्नान करने से भी व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कुशा स्नान के लिए एक हाथ में कुशा लेकर पवित्र नदी में स्नान करें और इस दिन दान अवश्य करें। मान्यता यह भी है कि ऐसा करने से आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है।

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन विशेष रुप से तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और पौधे के जड़ की मिट्टी से तिलक धारण करें। ऐसा करने से सभी कार्य सफल होते हैं और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव का विशेष पूजन किया जाता है। इस दिन भगवान शिव को दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से बने पंचामृत अर्पित करें और उन्हें बेलपत्र अर्पित करना ना भूले। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।