Kartik Purnima 2022 Upay: पानी में इन चीजों को डालकर करें पवित्र स्नान, मिलेगा गंगा स्नान के समान लाभ
Kartik Purnima 2022 कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Kartik Purnima 2022 Upay: हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा व्रत का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु की पूजा के लिए इस दिन को भी सर्वोत्तम माना जाता है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा व्रत 8 नवंबर 2022, मंगलवार (Kartik Purnima 2022 Date) के दिन रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के भक्त पवित्र नदी में स्नान करते हैं और अन्न-धन का दान करते हैं। मानयता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ है पवित्र स्नान करने से उसे सभी प्रकार के दोष से मुक्ति मिल जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप अगर गंगा स्नान करने में असमर्थ हैं तो घर पर ही पानी में कुछ खास चीजों को मिलाने से आपको लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं-
पानी में मिलाएं दूध
शास्त्रों में बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में हल्का दूध मिलाकर स्नान करने से शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। स्नान के बाद भगवान विष्णु का स्मरण करें।
मिलाएं इलायची और केसर
शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में गंगाजल के साथ 2 इलायची और हलकी केसर डाल दें, और फिर स्नान करें। ऐसा करने से कार्य में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही सभी कार्य सफल होते हैं। इससे भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं।
इस्तेमाल करें हल्दी
शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान विष्णु को हल्दी बहुत प्रिय है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन पानी में हल्की हल्दी डालकर स्नान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ऐसा करने से विवाह से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसा करने से बृहस्पति देव भी प्रसन्न होते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।