Kartik Purnima 2022 Shubh Yoga: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है अत्यंत दुर्लभ संयोग
Kartik Purnima 2022 कार्तिक पूर्णिमा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि शुभ योग में पूजा-पाठ करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Kartik Purnima 2022 Shubh Yoga: आज पवित्र कार्तिक पूर्णिमा व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। किवदंतियों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। पुराणों में यह भी बताया जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने दैत्य त्रिपुरासुर का वध कर मानव जाति को उसके प्रकोप से बचाया था। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार आज के दिन अत्यंत दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है। ग्रहण खत्म होने के बाद इस योग में पूजा-पाठ करें। ऐसा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलेगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है भरणी नक्षत्र का संयोग (Kartik Purnima 2022 Bharni Nakshatra)
शास्त्रों में बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ, दान, यज्ञ और स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन भरणी नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज के दिन यह नक्षत्र मध्य रात्रि तक सक्रिय रहेगा। वहीं सूर्य इस दिन विशाखा नक्षत्र में मौजूद रहेंगे। इसके साथ कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण का भी संयोग बन रहा है। इस दिन ग्रहण खत्म होने के बाद पूजा-पाठ और दीपदान जरूर करें।
कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें दीपदान (Kartik Purnima 2022 Deep Daan)
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का विशेष महत्व है। इस दिन संध्या काल में तुलसी के पौधे के नीचे, वृक्ष के नीचे या जल में दीप दान जरूर करें। ऐसा करने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनो प्रसन्न होते हैं। साथ उन्हें मृत्यु के उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।