Kartik Purnima 2022 Daan: कार्तिक पूर्णिमा पर करें राशि के अनुसार इन चीजों का दान
Kartik Purnima 2022 कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ दान को भी विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार दान-धर्म करने से भक्तों के सभी दुःख दूर हो जाते हैं।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Kartik Purnima 2022 Daan: कार्तिक मास के पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2022 Upay) के दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उसके सभी दुःख दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार दान करने से सभी राशि के जातकों को लाभ मिलता है और उनकी कुंडली से कई प्रकार के दोष समाप्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं-
कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें दान
मेष राशि- मेष राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा वह किसी लाल रंग की चीज का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से उनका स्वामी गढ़ मंगल मजबूत होता है।
वृषभ राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि के जातक जरूरतमंदों को सर्दी के गर्म कपड़े दान करें। पुराने कपड़े दान करने से पहले उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से बचने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमन्द लोगों को हरे मूंग का दान करें। ऐसा करने से विवाह होने की सम्भावनाएं भी बढ़ जाती हैं।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर में या किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें। ऐसा करने से मानसिक और शारीरिक समस्याओं से निजात मिलता है। साथ ही उनके सभी कार्य सफल हो जाते हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के विशेष अवसर पर गेहूं का दान करें। ऐसा करने से उन्हें शुभ फल प्राप्त होगा। साथ ही नौकरी और व्यवसाय में उत्पन्न हो रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन गौ सेवा जरूर करें। यह उनके अत्यंत शुभ परिणाम लाएगा। साथ ही गौ माता को अपने हाथों से चारा खिलाएं। ऐसा करने से उन्हें सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
तुला राशि- त्रिपुरारी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुला राशि के जातक दूध अथवा दही का दान करें। ऐसा करने से उनकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा और उन्हें सफलता प्राप्त करने के कई मौके मिलेंगे।
वृश्चिक राशि- विर्श्चिक राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन चना दान कर सकते हैं। यह उपाय उनके ग्रहों को शांत करता है और जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करता है।
धनु राशि- इस विशेष अवसर पर धनु राशि के जातक जरूरतमंद लोगों को बाजरे का दान करें। ऐसा करने से परिवार में उत्पन्न हो रहे आपसी कलह से मुक्ति मिलती है और प्रेम का संचार होता है।
मकर राशि- मकर राशि के जातक इस विशेष दिन पर कम्बल का दान करें। किसी असहाय व्यक्ति को कम्बल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
कुम्भ राशि- कुम्भ राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन उड़द दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है और व्यक्ति को आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है।
मीन राशि- मीन राशि के जातक इस विशेष अवसर पर हल्दी या बेसन से बनी मिठाई का दान करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।