Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Month 2022: करवा चौथ, दिवाली छठ पूजा सहित कार्तिक मास में पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 09:00 AM (IST)

    Kartik Month 2022 Fast And Festivals हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु के प्रि. माह में से एक कार्तिक मास में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। कार्तिक मास में कलवा चौथ से लेकर दिवाली तक पड़ रही है। देखें पूरी लिस्ट

    Hero Image
    Kartik Month 2022 Fast And Festivals: जानिए कार्तिक मास के व्रत त्योहार

    नई दिल्ली, Kartik Month 2022 Fast And Festivals: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित कार्तिक माह 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार, जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा के लिए यह माह सबसे उत्तम माना जाता है। कार्तिक माह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ते हैं। इस मास करवा चौथ, दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, देवउठनी एकादशी, आंवला नवमी आदि पड़ते हैं। इस माह में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ-साथ तुलसी के पौधे की पूजा करने के साथ शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है। जानिए कार्तिक मास 2022 में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास चातुर्मास का आखिरी मास है। इसके साथ ही देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु जाग जाएंगे और जगत का पालनहार खुद करने लगेंगे।

    कार्तिक मास 2022 व्रत और त्योहार

    13 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ , संकष्टी गणेश चतुर्थी

    14 अक्टूबर, शुक्रवार-  रोहिणी व्रत

    17 अक्टूबर, सोमवार- तुला संक्रांति , कालाष्टमी , अहोई अष्टमी

    21  अक्टूबर, शुक्रवार- गोवत्स द्वादशी , वैष्णव रामा एकादशी , रामा एकादशी

    23  अक्टूबर, रविवार- काली चौदस , प्रदोष व्रत , धनतेरस , मास शिवरात्रि

    24  अक्टूबर, सोमवार- नरक चतुर्दशी , दिवाली

    25  अक्टूबर, मंगलवार- अमावस्या , भौमवती अमावस्या , गोवर्धन पूजा

    26  अक्टूबर, मंगलवार- चंद्र दर्शन , अन्नकूट , भाई दूज

    28 अक्टूबर, गुरुवार-  वरद चतुर्थी

    29 अक्टूबर, शनिवार- लाभ पंचमी

    30 अक्टूबर, रविवार- षष्ठी , छठ पूजा

    31 अक्टूबर, सोमवार- सोमवार व्रत

    01 नवंबर, मंगलवार- गोपाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत

    02 नवंबर,बुधवार- अक्षय नवमी

    03 नवंबर, गुरुवार- कंस वध

    04 नवंबर, शुक्रवार- प्रबोधिनी एकादशी

    05 नवंबर, शनिवार- तुलसी विवाह , प्रदोष व्रत

    06 नवंबर, रविवार- विश्वेश्वर व्रत

    07 नवंबर, सोमवार- मणिकर्णिका स्नान , देव दिवाली

    08 नवंबर, मंगलवार- कार्तिक स्नान समाप्त , सत्य व्रत , सत्य व्रत , पूर्णिमा , कार्तिक पूर्णिमा , पूर्णिमा व्रत

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner